चंद्रयान-2 मिशन को बिना प्रमाण के विफल कहना न्यायोचित नहीं : सरकार

Webdunia
गुरुवार, 21 नवंबर 2019 (19:10 IST)
नई दिल्ली। सरकार ने आज राज्यसभा में कहा कि चंद्रयान-2 मिशन को विफल कहना न्यायोचित नहीं होगा। प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने गुरुवार को एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि दुनिया का कोई भी देश 2 प्रयास के बाद ही चंद्रमा की सतह पर उतरने में कामयाब हुआ है।

अमेरिका भी आठवीं बार चांद पर साफ्ट लैंडिंग कर पाया था। बिना प्रमाण के इस मिशन को विफल नहीं कहा जा सकता। उन्होंने कहा कि चंद्रयान का प्रक्षेपण, लैंडर का अलग होना, ऊंचाई बढ़ाने और ब्रेकिंग प्रणाली आदि सफल रही। इसके 8 वैज्ञानिक उपकरण अपने डिजाइन के अनुसार काम कर रहे हैं और आंकड़े भी भेज रहे हैं। सटीक प्रक्षेपण और कुछ अन्य कारणों से आर्बिटर की मिशन अवधि बढ़ाकर 7 साल कर दी गई है।

सिंह ने कहा कि चंद्रयान-2 की गति को 1683 मीटर प्रति सेकंड से घटाकर 146 मीटर प्रति सेकंड किया गया। चंद्रमा पर उतरने के दूसरे चरण के दौरान उसकी गति अनुमानित गति से अधिक थी। जिसके कारण चंद्रयान निर्धारित स्थल से 500 मीटर की सीमा में विक्रम का हार्ड लैँडिंग हुआ।

उन्होंने बताया कि आर्बिटर, लैंडर और रोवर के साथ चंद्रयान-2 का सफल प्रक्षेपण 22 जुलाई को हुआ था। यह यान ने 20 अगस्त को चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश किया था। उन्होंने एक पूरक प्रश्न के उत्तर में कहा कि सरकार अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी का उपयोग हाउसिंग खास कर स्मार्ट सिटी, रेलवे लाइन, जीयो मनरेगा, वन और मृदा की गुणवत्ता के क्षेत्र में कर रही है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

Jammu Kashmir में बड़ा हादसा, खाई में गिरी BSF जवानों की बस, 9 घायल, 3 ने गंवाई जान

BSF को मिजोरम में बड़ी सफलता, 40 करोड़ रुपए की नशीली गोलियां जब्त

No Car Day : इंदौर 22 सितंबर को मनाएगा नो कार डे, प्रशासन ने नागरिकों से की यह अपील

कोलकाता में शनिवार को काम पर लौटेंगे जूनियर डॉक्टर, OPD में नहीं करेंगे काम

Haryana : खट्टर के भतीजे ने कांग्रेस में शामिल होने की खबरों का किया खंडन, बोले- भाजपा और अपने चाचा के साथ हूं

अगला लेख
More