Paris Olympics : कितने बजे है लक्ष्य सेन का मुकाबला, कब होगा भारत ग्रेट ब्रिटेन का हॉकी मैच
पेरिस ओलंपिक में 9वें दिन भारत का कार्यक्रम
Publish Date: Sun, 04 Aug 2024 (07:37 IST)
Updated Date: Sun, 04 Aug 2024 (07:48 IST)
Paris Olympics 2024 : पेरिस ओलंपिक आज भारत को लक्ष्य सेन से काफी उम्मीदें हैं। भारत और ग्रेट ब्रिटेन के बीच खेले जाने वाले पुरुष हॉकी र्क्वाटर फाइनल पर भी सभी की नजरें टिकी हुई है। प्रतिस्पर्धा के नौवे दिन रविवार को भारत का कार्यक्रम इस प्रकार है :
निशानेबाजी :
25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल पुरूष क्वालीफिकेशन पहला चरण : विजयवीर सिद्धू और अनीश : दोपहर 12.30 से
25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल पुरूष क्वालीफिकेशन दूसरा चरण : विजयवीर सिद्धू और अनीश : शाम 4.30 से
महिला स्कीट क्लालीफिकेशन दूसरा दिन: रेजा ढिल्लों और महेश्वरी चौहान: दोपहर 1.00 से
गोल्फ:
पुरुष व्यक्तिगत स्ट्रोकप्ले चौथा दौर : शुभंकर शर्मा और गगनजीत भुल्लर: दोपहर 12.30 से
हॉकी :
भारत बनाम ब्रिटेन पुरूष हॉकी क्वार्टर फाइनल : दोपहर 1.30 से
एथलेटिक्स :
महिला 3000 मीटर स्टीपलचेस पहला दौर : पारूल चौधरी : 1.35 से
पुरूष लंबी कूद क्वालीफिकेशन : जेस्विन एल्ड्रिन : 2.30 से
मुक्केबाजी :
महिला 75 किलो क्वार्टर फाइनल : लवलीना बोरगोहेन बनाम चीन की लि कियान : दोपहर 3.02 से
बैडमिंटन :
पुरूष एकल सेमीफाइनल : लक्ष्य सेन बनाम विक्टर एक्सेलसन (डेनमार्क) दोपहर 3.30 से
पाल नौकायन :
पुरूष डिंगी रेस सात और आठ : विष्णु सरवनन , दोपहर 3.35 से
महिला डिंगी रेस सात और आठ : नेत्रा कुमानन, शाम 6.05 से
Edited by : Nrapendra Gupta