ख्याल गायकी के भगवंत

Webdunia
अनुराग तागड़ े
उनका आभामंडल सुरों की पवित्रता से दमकता रहता है... सुर उनके गले में स्थान पाकर अपने आप को धन्य समझते हैं, क्योंकि वे जब भी गाते हैं बिलकुल सच्चा और शुद्ध गाते हैं।

पं. भीमसेन जोशी भारतीय शास्त्रीय संगीत और किराना घराने के ऐसे आधार स्तंभ हैं जिन्होंने कलाकार बनने की हरेक सीढ़ी को केवल मेहनत के बल पर ही पार किया है और ऐसी मेहनत को अगर भारतरत्न मिलता है तो निश्चित रूप से न केवल कलाकारों व उनके चाहने वालों को खुशी होती है बल्कि स्वयं संगीत भी अपने आप को धन्य समझता है।

संगीत और आध्यात्म की गहरी दोस्ती है यह तथ्य सर्वमान्य है पंडितजी की गायकी में आध्यात्म की खुशबू और ख्याल गायकी का सुकून दोनों ही सुनने को मिलता है। मर्दाना सुर लगाने वाले ख्याल गायकी के भगवंत पं. भीमसेन जोशी ने ताउम्र एक आज्ञाकारी शिष्य की ही भूमिका निभाई।

  पं. भीमसेन जोशी भारतीय शास्त्रीय संगीत और किराना घराने के ऐसे आधार स्तंभ हैं जिन्होंने कलाकार बनने की हरेक सीढ़ी को केवल मेहनत के बल पर ही पार किया है और ऐसी मेहनत को अगर भारतरत्न मिलता है...      
अपने गुरु श्री रामचंद्र गणेश कुंदगोळकर (सवई गंधर्व) की स्मृति में वे गत कई वर्षों से लगातार पूना में प्रतिवर्ष शास्त्रीय संगीत का कार्यक्रम आयोजित करते हैं जिसकी लोकप्रियता इतनी है कि विदेशों से भी लोग केवल शास्त्रीय संगीत सुनने के लिए पूना आते हैं।

मेहनतकश कलाकार, बेहतरीन इंसान और दबंग व्यक्तित्व के धनी पं. भीमसेन जोशी आज भी बीमार होने के बावजूद पूना की लक्ष्मीपार्क कॉलोनी स्थित अपने घर में प्रतिदिन आधा घंटा अपने प्रशंसकों से मुलाकात करते हैं।

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

रात में Wi Fi राउटर बंद करने से क्या होता है? क्या हेल्थ पर पड़ता है कोई असर?

चाणक्य की इन बातों से जानें जीने की कला, अगर सीख ली तो कदमों में होगी दुनिया

क्या महिलाओं को भी होता है स्वप्नदोष, क्या कहते हैं डॉक्टर्स?

1 मिनट से लेकर 1 घंटे तक चलने के हैरान कर देने वाले फायदे, जानिए हर मिनट के साथ आपके शरीर में क्या बदलता है?

ऑपरेशन सिंदूर की कर्नल सोफिया कुरैशी का रानी लक्ष्मीबाई से क्या है कनेक्शन

सभी देखें

नवीनतम

पार्टनर के लिए 20 बेहतरीन रोमांटिक गुड मॉर्निंग लव शायरी और कोट्स

भारत में कैसे आता है मॉनसून? समझिए बारिश का पूरा विज्ञान

ओवरथिंकिंग को कम कर सकते हैं ये फूड्स, जानें फायदे

हर आदमी को पता होनी चाहिए दिल के दौरे की ये शुरुआती निशानियां

बरखा की बूंदों में भीगी ये शायरी पढ़ कर दिल हो जाएगा तरोताजा