Hanuman Chalisa

पारसी नववर्ष पर पढ़ें यह रोचक प्रसंग

Webdunia
4
Parsi New Year 2020
 
ईरान के प्राचीन धर्म के संस्थापक जरथुस्त्र से जुड़ा एक प्रसंग है। इस प्रसंग के अनुसार प्राचीन फारस के बल्ख राज्य का राजा गुस्तास्प पहली ही मुलाकात में उनके विचारों से इतना प्रभावित हो गया कि उसने महल में ही उनके रहने की व्यवस्था कर दी।
 
वह रोज उनसे धार्मिक ग्रंथ अवेस्ता में संकलित परमेश्वर अहूरा मज्दा के सत्य को सुनने-समझने लगा। जल्द ही वह उन्हें दरबार में अपने समीप बिठाकर उनसे राजकाज में रायशुमारी करने लगा। यह विशेष सम्मान मिलने पर कई दरबारी जरथुस्त्र से जलने लगे। वे अकसर उनके विरुद्ध राजा के कान भी भरते, लेकिन राजा उनकी बातों पर ध्यान नहीं देता था।
 
तब उन्होंने जरथुस्त्र के कक्ष में मानव खोपड़ी आदि रखकर उन पर जादू-टोना करने का आरोप लगा दिया। साथ ही राजा से यह भी कहा कि आप भी इसके जादू के वशीभूत होकर ही हमारी बातों पर ध्यान नहीं देते। राजा को पहले तो उनकी बातों पर यकीन नहीं हुआ, लेकिन कक्ष से बरामद सामान को देखकर उसने जरथुस्त्र को जेल में डलवा दिया। 
 
इस बीच राजा के सबसे प्यारे घोड़े के चारों पैर अकड़ गए। बड़े-बड़े हकीम भी उसे ठीक नहीं कर पाए। तब जरथुस्त्र ने राजा तक संदेश भिजवाया कि वे उसे ठीक कर सकते हैं। राजा ने तुरंत उन्हें भरे दरबार में बुलवाया। घोड़े को भी वहां लाया गया।
 
जरथुस्त्र ने राजा से पूछा- क्या आप आज भी मु्‌झे दिल से निर्दोष और ईश्वर का दूत मानते हैं? राजा के हामी भरते ही घोड़े की एक टांग ठीक हो गई। इसके बाद उन्होंने युवराज और महारानी से धर्म-प्रचार का वादा लिया। 
 
इससे घोड़े की दो और टांगे ठीक हो गईं। अंत में उन्होंने अपने कक्ष के दरबान को बुलाकर दरबारियों की पोल खुलवाई। सच जानकर गुस्से में आए राजा ने जैसे ही दोषी दरबारियों को देश-निकाले का आदेश दिया, घोड़ा चारों टांगों पर खड़ा हो गया।

ALSO READ: कैसे मनाएं पारसी नववर्ष, जानिए 12 खास बातें

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

शंकराचार्य कैसे बनते हैं? क्या हैं इसके नियम और अभी कितने शंकराचार्य हैं?

श्रवण नक्षत्र में बुधादित्य योग, किन 5 राशियों के लिए है फायदेमंद

कौन था मायावी कालनेमि? योगी आदित्यनाथ के बयान के बाद क्यों छिड़ी है सनातन पर नई बहस?

धार की भोजशाला: जहाँ पत्थरों पर खुदी है 'संस्कृत' और दीवारों में कैद है परमारों का वैभव

Video: यमुना नदी में कालिया नाग का अवतार? सोशल मीडिया पर वायरल दावे का जानिए पूरा सच

सभी देखें

धर्म संसार

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (01 फरवरी, 2026)

01 February Birthday: आपको 1 फरवरी, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 1 फरवरी 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

February 2026 Festivals 2026: फरवरी माह के प्रमुख व्रत एवं त्योहार

बुध का कुंभ राशि में गोचर, 4 राशियों के लोगों के आर्थिक हालात में होगा सुधार

अगला लेख