Hanuman Chalisa

विजय माल्‍या : प्रोफाइल

Webdunia
प्रारंभिक जीवन : विजय माल्‍या का जन्‍म 18 दिसंबर 1955 को पश्चिम बंगाल के कोलकाता में हुआ। इनकी प्रारंभिक शिक्षा कोलकाता के ला मास्‍टीने स्‍कूल से हुई और बाद में सेंट जेवियर कॉलेज से बीकॉम की पढ़ाई पूरी की। 
 
पारिवारिक पृष्‍ठभूमि : विजय माल्‍या का विवाह रेखा माल्‍या से हुआ। इनके एक पुत्र सिद्धार्थ माल्‍या और दो पुत्री लीना और तान्‍या माल्‍या हैं।
 
करियर : कॉलेज की पढ़ाई के दौरान ही वे घरेलू बिजनेस में भी हाथ बंटाने लगे। इसके बाद उन्‍होंने यूएएस के दक्षिणी कैलिफोर्निया विश्‍वविद्यालय से बिजनेस एडमिनिस्‍ट्रेशन में पीएचडी की उपाधि प्राप्‍त की। 
 
पिता की मृत्‍यु के बाद विजय माल्‍या यूनाइटेड ब्रेवरीज कंपनी के मालिक बन गए। इसके बाद उन्‍होंने अपनी कंपनी का विस्‍तार करते हुए देश-विदेश में कई कंपनियां स्‍थापित कीं। इनका मुख्‍य बिजनेस ब्रेवरेज अल्‍कोहल इन्‍हीं कंपनियों के साथ मिक्‍स हो गया।
 
उनकी कंपनी किंगफिशर बीयर के पास भारतीय बीयर बाजार का 50 फीसदी शेयर है। इसके साथ ही भारत सहित 50 देशों में बीयर की शाखाएं हैं, जो अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में बीयर में भारत का नेतृत्‍व कर रहा है। यूबी समूह की प्रमुख यूनाइटेड स्प्रिट्स लिमिटेड ने 114 मिलियन केसेज बेचने का ऐतिहासिक रिकॉर्ड स्‍थापित किया है, जिसके बाद यह पूरी दुनिया की पहली स्प्रिट्स कंपनी बन गई।
 
विजय माल्‍या पहली बार 2002 में कर्नाटक विधानसभा से निर्दलीय उम्‍मीदवार के रूप में विधानसभा सदस्‍य चुन लिए गए और रक्षा मंत्रालय का कार्यभार देखा। वे अगस्‍त 2004 में उद्योग समिति के सदस्‍य बन गए। इसके बाद उन्होंने लगातार राज्‍य के कई मंत्रालयों का भी कार्यभार संभाला। 
 
कर्नाटक विधानसभा के सदस्‍य रहते हुए विजय माल्‍या ने 2005 में किंगफिशर एयरलाइंस नामक कंपनी स्‍थापित की। बाद में किंगफिशर एयरलाइंस के कर्मचारियों को कई महीनों से वेतन नहीं देने के कारण उनकी कंपनी नीलाम हो चुकी है और सरकार ने उनका लाइसेंस भी रद्द कर दिया है।
 
विजय माल्‍या को वर्ल्‍ड इकॉनॉमिक्‍स फोरम द्वारा अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर का 'कल का नेता' अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है। दूसरी ओर 2012 में कई अर्थशास्त्रियों ने उनके उद्योगपति होने पर कई तरह के सवाल भी उठाए हैं।
Show comments

जरूर पढ़ें

राहुल गांधी की हुंकार, PM जवाब दिए बिना नहीं निकल पाएंगे, कहा- पहले प्रधान इस्तीफा दें फिर...

कांग्रेस के धरने की सरकार को नहीं लग पाई भनक, अचानक पीएम आवास पर बैठे बड़े नेता, सरकार के सामने रखीं 5 मांगें

Maruti Suzuki की कारें महंगी, देने होंगे 30,000 रुपए से ज्यादा, जानिए क्यों बढ़ रही हैं कीमतें, किन मॉडल्स पर पड़ेगा असर

Top 10 Scooters : TVS iQube, Bajaj Chetak और Ather Rizta की रिकॉर्ड बढ़त, Honda Activa का दबदबा कायम

Electric Scooter कैसे शहरी सफर को बना रहे हैं आसान, कौनसे फीचर्स लोगों को लुभा रहे हैं

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: संसद परिसर में काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का प्रदर्शन, DMRC ने बंद किए 4 मेट्रो स्टेशन

नए भारत के ‘नए यूपी’ में नहीं होगा किसी विदेशी आक्रांता का स्मारक व मेला : CM योगी

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों के लिए देशभर से पहुंच रहा खाना, अनजान लोगों ने भेजे सैकड़ों फूड ऑर्डर

Top News 22 July: हिरासत से रिहा हुए राहुल गांधी, दिल्ली में झड़प के बीच गुरुद्वारा बना प्रदर्शनकारियों का सहारा

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा बयान, बोले- छात्रों का राजनीतिक इस्तेमाल कर रहे हैं राहुल गांधी

अगला लेख