Hanuman Chalisa

फ्रैंक इस्लाम : प्रोफाइल

Webdunia
फ्रैंक इस्लाम अमेरिका के बिजनेस प्लानिंग ग्रुप का अहम हिस्सा हैं। फ्रैंक इस्लाम की गिनती बराक ओबामा के करीबियों में की जाती है। फ्रैंक इस्लाम ने अमेरिका में ताजमहल की तरह अपना घर बनवाया है, ताकि उन्हें अपने देश की खुशबू मिलती रहे।

प्रारंभिक जीवन : फ्रैंक इस्लाम का जन्‍म उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ में एक किसान परिवार में हुआ। उन्होंने अमेरिका में ही अपना विवाह किया। फिलहाल उन्हें कोई संतान नहीं है।  
 
करियर : फ्रैंक इस्लाम को मार्टिन लूथर किंग जूनियर पुरस्कार से सम्‍मानित किया गया है। उन्हें यह पुरस्‍कार उनकी मुहिम 'सपनों को जिंदा रखने' के लिए दिया गया है।  
 
इस्लाम मात्र 15 साल की उम्र में अमेरिका चले गए थे। उस समय पांच सौ डॉलर (करीब 31 हजार रुपए) से भी कम अपने साथ ले जाने वाले इस्लाम बाद में एक सफल बिजनेसमैन बने।
 
फ्रैंक इस्लाम ने अपना घर गिरवी रखकर 1993 में मेरीलैंड की एक घाटे में चल रही QSS ग्रुप नाम की आईटी कंपनी शुरू की। इस कंपनी को उन्‍होंने 50 हजार डॉलर (करीब 31 लाख रुपए) में खरीदा था। उस दौरान अपनी कंपनी में वे इकलौते कर्मचारी थे, लेकिन कुछ वर्षों में उन्होंने कंपनी का विस्तार किया और साल 2014 में यहां कर्मचारी की संख्या 2000 तक पहुंच गई। 
 
फ्रैंक ने 2007 में अपनी आईटी कंपनी बेच दी और अपना जीवन परोपकार के कामों में लगा दिया। 2007 में यह कंपनी बेचने से पहले उनकी कमाई 300 मिलियन डॉलर (तकरीबन 18 अरब रुपए) थी। 
 
फ्रैंक इस्लाम अमेरिका के बिजनेस प्लानिंग ग्रुप का अहम हिस्सा भी हैं। फ्रैंक इस्लाम की गिनती बराक ओबामा के करीबियों में की जाती है। फ्रैंक इस्लाम ने अमेरिका में ताजमहल की तरह अपना घर बनवाया है, ताकि उन्हें अपने देश की खुशबू मिलती रहे।
Show comments

जरूर पढ़ें

LPG को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, 5Kg वाले सिलेंडर की बढ़ाई आपूर्ति, किसे मिलेगा फायदा, जानिए क्‍या हैं नियम?

होर्मुज संकट पर बौखलाए ट्रंप, ईरान को दी खुली धमकी, बोले- सबकुछ तबाह कर देंगे, तेल पर करेंगे कब्जा

PM मोदी ने बंगाल में फूंका चुनावी बिगुल, कूचबिहार में TMC पर साधा निशाना, बोले- अत्याचारों का लिया जाएगा हिसाब

US rescues pilot in Iran : हॉलीवुड एक्शन मूवी स्टाइल में अमेरिकी पायलट का रेस्क्यू, ईरान में चला खतरनाक ऑपरेशन, पढ़िए पूरी कहानी

IAF के लिए 1000 किलोग्राम बम बनाने की तैयारी, तबाही मचा देगा DRDO का ‘गौरव’

सभी देखें

नवीनतम

बड़ा खुलासा : इजराइली सेना के हौसले पस्त, IDF Commanders ने दी 10 बड़े संकट की चेतावनी!

गुजरात में बम धमकी से हड़कंप: अहमदाबाद, राजकोट और वड़ोदरा RTO खाली कराए गए

पायलट को बचाने में फूंक दिए 2,000 करोड़ के विमान, ईरान में नेवी सील टीम के सफल मिशन की कहानी

काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित हुई विश्व की प्रथम 'विक्रमादित्य वैदिक घड़ी'

पंजाब की सियासत में राघव चड्ढा की राजनीति की पिक्चर अभी बाकी है?

अगला लेख