Hanuman Chalisa

Ganesh Chaturthi के दिन 5 गलतियां भूलकर भी न करें

Webdunia
Ganesh Chaturthi 2023 
 
आज आषाढ़ मास की संकष्टी चतुर्थी (Sankashti Chaturthi) है। जिसे कृष्णपिंगाक्ष चतुर्थी के नाम से जाना जाता है। इस दिन गणेश पूजन के दौरान तथा पूरे दिनभर में कुछ खास ग‍लतियों को करने से अवश्‍य ही बचना चाहिए, क्योंकि चतुर्थी के दिन की गई गलती से भगवान श्री गणेश नाराज हो सकते हैं तथा इसके परिणामस्वरूप आपको उनकी विशेष कृपा प्रा‍प्त नहीं हो सकती। 
 
आइए जानते हैं आज के दिन किन गलतियों से बचना आवश्‍यक है। जानिए इस लेख में- 
 
1. पवित्रता का ध्यान : संकष्टी चतुर्थी के दिन पूजन करते समय पवित्रता का पूर्ण ध्यान रखें। सुबह स्नानादि से निवृत्त होकर धुले हुए साफ वस्त्र धारण करें। बिना धुले वस्त्र ना पहनें।
 
2. मंदिर की सफाई : पूजन से पहले घर के मंदिर की साफ-सफाई अच्‍छे से करें, घर बिलकुल भी गंदा न रहने दें। मन, वचन और कर्म पर ध्यान दें, पूजन के समय बुरे विचारों को मन में न आने दें। 
 
3. काले रंग से बचें : हिन्दू धर्म के अनुसार किसी भी शुभ कार्य और भगवान के पूजन के समय काले रंग के वस्त्रों के प्रयोग करने की मनाही है। अत: चतुर्थी व्रत के दिन काले रंग के कपड़े ना पहनें, बल्कि पीले या लाल रंग के कपड़े धारण करना उचित रहता है। साथ ही चंद्रमा को अर्घ्य देते समय जल की छींटे अपने पैरों पर ना पड़ें, इस बात की सावधानी अवश्‍य ही रखें।
 
4. तुलसी न चढ़ाएं : भगवान श्री गणेश के व्रत-पूजन के दौरान तुलसी का प्रयोग वर्जित है, अत: पूजन, प्रसाद बनाते समय या भोग लगाते समय तुलसी न डालें।
 
5. तामसिक भोजन : यदि आप चतुर्थी व्रत रख रहे हैं तो आज के दिन घर में लहसुन-प्याज का इस्तेमाल बिलकुल भी न करें। इसके अलावा घर में किसी को भी मांस-मदिरा का सेवन भी न करने दें।

ALSO READ: Sankashti Ganesh Chaturthi : संकष्टी चतुर्थी जून में कब है? क्या है मुहूर्त, जानिए कथा
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। वेबदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ALSO READ: Sankashti Chaturthi : आज है आषाढ़ मास की श्री गणेश चतुर्थी, 5 शुभ उपाय कर देंगे मालामाल

ALSO READ: संकष्टी चतुर्थी 2023 : Sankashti Chaturthi पर कैसे करें सरल विधि से पूजा, क्या है शुभ मुहूर्त


Ganesha Worship 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

वैशाख महीना किन देवताओं की पूजा के लिए है सबसे शुभ? जानें इसका धार्मिक महत्व

ऑपरेशन सिंदूर 2.0: क्या फिर से होने वाला है भारत और पाकिस्तान का युद्ध, क्या कहता है ज्योतिष

महायुद्ध के संकेत! क्या बदलने वाला है कुछ देशों का भूगोल? ज्योतिष की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

अक्षय तृतीया पर क्यों होता है अबूझ मुहूर्त? जानिए इसका रहस्य

बैसाखी कब है, क्या है इसका महत्व, जानिए खास 5 बातें

सभी देखें

धर्म संसार

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (12 अप्रैल, 2026)

वरुथिनी एकादशी 2026: जानें इसका अर्थ, पूजा विधि, शक्तिशाली मंत्र और मिलने वाले चमत्कारी लाभ

12 April Birthday: आपको 12 अप्रैल, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

रोग पंचक शुरू: भूलकर भी न करें ये काम, वरना बढ़ सकती हैं परेशानियां

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 12 अप्रैल 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख