Hanuman Chalisa

मासिक कार्तिगाई दीपम क्या है, क्यों मनाते हैं यह पर्व?

Webdunia
शनिवार, 25 फ़रवरी 2023 (14:41 IST)
masik karthigai deepam 2023 : मासिक कार्तिगाई का पर्व क्या है और क्यों मनाते हैं इस पर्व को। कहां पर इस पर्व को मानने का प्रचलन है और आखिर इस त्योहार को मानने के पीछे कि क्या है मान्यता। इस माह 26 फरवरी रविवार 2023 को इस पर्व को मनाया जाएगा। इस उत्सव को मासिक कार्तिगाई दीपम पर्व कहते हैं। आओ जानते हैं इसके बारे में।
 
क्या है मासिक कार्तिगाई दीपम पर्व : दक्षिण भारत में प्रत्येक माह को मासिक कार्तिगाई का व्रत रखा जाता है और दीप जलाकर भगवान कार्तिकेय और शिव को प्रसन्न किया जाता है। उनकी विधिवत पूजा की जाती है। कार्तिकेय को मरुगन भी कहते हैं। इस पर्व को ब्रह्मोत्सव के नाम से भी जाना जाता है।

क्यों मनाते हैं इस पर्व को : मान्यता है कि कार्तिगाई दीपम के दिन भगवान शिव ने स्वयं को ज्योत रूप में परिवर्तित कर लिया था। इसीलिए कार्तिगाई दीपम पर भगवान शिव के इसी ज्योति स्वरूप का पूजन किया जाता है। दरअसल, इस पर्व के पीछे कि कहानी ये है कि जब ब्रह्मा और विष्णु के बीच श्रेष्ठता को लेकर विवाद हुआ तो शिवने ज्योति स्तंभ रूप में प्रकट होकर दोनों से इसके प्रारंभ और अंत को खोजने को कहा था। कार्तिगाई दीपम पर भगवान शिव के इसी ज्योति स्वरूप का पूजन किया जाता है।
 
हर माह कब मनाते हैं यह पर्व : माह में जब भी कृतिका नक्षत्र आता है तब यह पर्व मनाया जाता है। कृतिका नक्षत्र के नाम पर ही इसका नाम कार्तिगेय रखा गया है। 
 
क्या करते हैं इस दिन :  इस पर्व को दीपावली की तरह मनाया जाता है। इस दिन तमिल हिंदू सूर्यास्त के बाद अपने घरों की कोलम और दीपक से सजावट करते हैं। इसके बाद भगवान शिव और उनके पुत्र भगवान मुरुगन की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हैं। इस दिन अडाई, वडाई, अप्पम, नेल्लू पोरी और मुत्तई पोरी आदि जैसे खास पकवान बनाकर दोनों देवताओं को अर्पित करते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

अधिकमास 2026: क्यों माना जाता है सबसे पवित्र महीना? जानें पूजा विधि, मंत्र और 6 खास बातें

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से बदलेंगे वैश्विक हालात? जानें भविष्यफल

सूर्य का वृषभ राशि में प्रवेश, जानें मेष से मीन तक किसे मिलेगा लाभ, राशिफल

घर में रात में चमगादढ़ घुसने के हैं 6 कारण, भूलकर भी न करें नजरअंदाज, तुरंत बरतें ये सावधानियां

सभी देखें

धर्म संसार

26 May Birthday: आपको 26 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 26 मई 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

घर की नैऋत्य दिशा में यदि यह 5 वस्तुएं रखी है तो होगा भारी नुकसान

Bada Mangal 2026: चौथा बड़ा मंगल 26 मई को, राशिनुसार आजमाएं यह खास उपाय

बुध का वृषभ राशि में उदय, 12 राशियों पर कैसा रहेगा असर?

अगला लेख