Hanuman Chalisa

शीतला षष्ठी व्रत 2024: जानें धार्मिक महत्व, क्या करें इस दिन

WD Feature Desk
HIGHLIGHTS
 
• माघ मास की शीतला षष्‍ठी आज।
• शीतला षष्‍ठी के पूजन का दिन।
• संतान सुख के लिए किया जाता है यह व्रत।
 
Shitla Sashti 2024 Date : धार्मिक ग्रंथों के अनुसार माघ मास में शुक्ल पक्ष की षष्ठी या छठवीं तिथि को शीतला षष्ठी का व्रत किया जाता है। शीतला षष्ठी संतान प्राप्ति के लिए सर्वश्रेष्ठ मानी गई है। इस दिन बासी खाने का भोग माता को लगाया जाता है। इस वर्ष शीतला षष्ठी व्रत गुरुवार, 15 फरवरी 2024 को पड़ रहा है। 
 
महत्व: भारत भर में माता शीतला का पर्व किसी न किसी रूप में हर जगह मनाया जाता है। जैसे- कोई माघ शुक्ल षष्ठी को, कोई वैशाख कृष्ण पक्ष की अष्टमी, कोई चैत्र के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को तो कोई श्रावण मास की सप्तमी को शीतला माता का पूजन और व्रत रख कर माता को प्रसन्न करने का प्रयास करते हैं।
 
मान्यता के अनुसार शीतला षष्ठी के दिन किया जाने वाला शीतला माता का यह व्रत संतान सुख की प्राप्ति के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इस तिथि पर शीतला माता की पूजा-आराधना करने से घर में शांति बनी रहती है तथा दैहिक और मानसिक संताप मिट जाते हैं। इस संबंध में ऐसी भी मान्यता है कि जब छोटे बच्चों को दाने निकल आते हैं, तो घर के बड़े-बुजुर्ग शीतला माता का प्रकोप मानते हैं। शीतला माता को शांत और प्रसन्न करने के लिए भी इस व्रत को किया जाता है।  
 
क्या करें इस दिन: 
 
- शीतला षष्ठी व्रत में स्त्रियां प्रातः जल्दी उठकर ठंडे पानी से स्नान करके माता शीतला की पूजा करती है।
 
- इस दिन घर में चूल्हा नहीं जलता है बल्कि चूल्हे की पूजा की जाती है। 
 
- माता शीतला को शीतल यानी ठंडी चीजें/ भोग बहुत पसंद हैं इसलिए उन्हें इस दिन ठंडा भोग ही लगाया जाता है। 
 
- इस दिन शीतला माता का विधिपूर्वक पूजन करने के पश्चात शीतला षष्ठी माता की कथा पढ़ने या सुनने का अधिक महत्व है।
 
- व्रतधारी महिलाएं इस दिन रात्रि का रखा बासी भोजन ही करती है। 
 
- यदि कोई स्त्री संतान सुख की कामना से शीतला षष्ठी के दिन पूरे विधि-विधान से शीतला माता का व्रत-पूजन करती है, तो निश्चित ही वह शीतला माता के आशीर्वाद से संतान प्राप्त करती है। 

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित  वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत  या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ALSO READ: माघ माह की पूर्णिमा कब है, जानें महत्व और कथा

ALSO READ: सपने में कुत्ते का पीछे पड़ने का क्या मतलब है?

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

क्या भारत में बना था ईसा मसीह के कफन का कपड़ा? DNA रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

April Monthly Horoscope 2026: अप्रैल 2026 मासिक राशिफल: जानिए कैसे बदलेंगे आपके जीवन के हालात इस महीने

मंगल का मीन राशि में गोचर: जानें 12 राशियों पर क्या होगा असर

मंगल-शनि की युति से बनेगा ज्वालामुखी योग, दुनिया में हो सकती हैं ये 5 बड़ी घटनाएं

यहूदी, ईसाई और मुस्लिम धर्म की भविष्‍वाणी: क्या यही है 'कयामत' की लड़ाई?

सभी देखें

धर्म संसार

Guru Tegh Bahadur: गुरु तेग बहादुर जयंती, जानें सिख धर्म में उनका योगदान

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (7 अप्रैल, 2026)

साल 2026 में परशुराम जयंती कब मनाई जाएगी?

07 April Birthday: आपको 7 अप्रैल, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 7 अप्रैल 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख