Daily Horoscope
✕

आज शीतला माता पूजन का दिन जानिए क्या करें और क्या न करें

Webdunia
2 जुलाई 2021 को यानी आज शीतलाष्टमी/बसौरा पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन व्रत करने से शीतला जनित बीमारियों से छुटकारा मिलता है। इस पूजन में शीतल जल और बासी भोजन का भोग लगाने का विधान है। हिंदी पंचाग के अनुसार शीतलाष्टमी चैत्र, वैशाख, ज्येष्ठ और आषाढ़ की कृष्ण पक्ष की अष्टमी को मनाया जाता है। शीतली अष्टमी त्योहार व्यक्ति को रोगों के संक्रमण से बचाने के लिए किया जाता है। आषाढ़ माह की अष्टमी 2 जुलाई 2021 को है। आइए जानें क्या करें और क्या न करें... 
 
 
क्या करें-
 
1. इस दिन सुबह ठंडे पानी से स्नान करना चाहिए।
 
2. इसके बाद मंदिर जाकर माता शीतला की पूजा करें। 
 
3. माता शीतला को जल अर्पित करें और उसकी कुछ बूंदे अपने ऊपर भी डालें।
 
4. जो जल चढ़ाएं और चढ़ाने के बाद जो जल बहता है, उसमें से थोड़ा जल लोटे में डाल लें। यह जल पवित्र होता है। इसे घर के सभी सदस्य आंखों पर लगाएं। थोड़ा जल घर के हर हिस्से में छिड़कना चाहिए। इससे घर की शुद्धि होती है पॉजिटिव एनर्जी आती है।
 
 
5. सबसे पहले माता शीतला को हल्दी और रोली का तिलक लगाएं।
 
6. माता शीतला का तिलक करने के बाद काजल, मेहंदी, लच्छा और वस्त्र अर्पित करें। 
 
7. इसके बाद माता शीतला की कथा अवश्य पढ़ें या सुने।
 
8. कथा पढ़ने के बाद माता शीतला को भी मीठे चावलों का भोग लगाएं।
 
9. रोगों को दूर करने वाली मां शीतला का वास वट वृक्ष में माना जाता है, अतः इस दिन वट पूजन भी भी करना चाहिए।
 


क्या न करें- 
 
1. बसौड़ा वाले दिन गरम पानी से नहीं नहाना चाहिए।
 
2. जिन माताओं के बच्चे अभी माता का दूध पीते हो उन्हें बसौड़ा के दिन नहाना नहीं चाहिए।
 
3. इस दिन घर में चूल्हा नहीं जलता है और न ही घर में ताजा भोजन बनाया जाता है। अत: इस बात का ध्यान रखें।
 
4. इस दिन विशेष ध्यान रखा जाता है कि परिवार का कोई भी सदस्य गलती से भी गरम भोजन न ग्रहण करें।
 
ALSO READ: शीतलाष्टमी पूजन से पहले जान लीजिए 15 खास बातें

ALSO READ: 2 जुलाई: शीतलाष्टमी, बसौरा के शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और कथा


सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

धर्म संसार

भारत के 22 प्रसिद्ध और ऐतिहासिक देवी मंदिर, जानिए इनका धार्मिक महत्व और खास मान्यताएं

शारदीय नवरात्रि 2026: बंगाल में कल्पारंभ से दुर्गा विसर्जन तक निभाई जाती हैं ये खास परंपराएं

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल- 14 अक्‍टूबर, 2026

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 14 अक्‍टूबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

14 October Birthday: आपको 14 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख