biodatamaker

धन-वैभव, समृद्धि एवं कीर्ति चाहिए तो संकष्टी चतुर्थी पर आजमाएं ये 11 उपाय

Webdunia
Sankashti Chaturthi 2021
 
कल संकष्टी चतुर्थी व्रत हैं। यह श्री गणेश का दिन माना जाता है। अत: इस दिन की जाने वाली पूजा विशेष फल देने वाली मानी गई है। इस बार संकष्टी चतुर्थी 31 जनवरी 2021 और 1 फरवरी को मनाया जा रहा है। 1 फरवरी को सोमवार भी है। श्री गणेश शिव जी के पुत्र हैं अत: इस दिन श्री गणेश का परिवारसहित पूजन करना अतिफलदायी रहेगा। 
 
चतुर्थी तिथि के स्वामी श्री गणेश जी ही हैं और इस दिन किए गए व्रत-उपवास और पूजा-पाठ से यश, वैभव, सुख-समृद्धि, धन, कीर्ति, ज्ञान और बुद्धि में अतुलनीय वृद्धि होती है क्योंकि श्री गणेश शीघ्र प्रसन्न होने वाले देवता हैं। आइए जानते हैं क्या करना चाहिए इस दिन। पढ़ें 11 सरल उपाय- 
 
आइए जानें इस दिन क्या करना चाहिए :- 
 
* श्री गणेश चतुर्थी पर सुबह जल्दी उठें और स्नान के बाद सूर्य को जल चढ़ाएं। 
 
* ॐ सूर्याय नम: मंत्र का जाप करें। 
 
* इसके बाद घर के मंदिर में श्रीगणेश प्रतिमा को गंगा जल और शहद से स्वच्छ करें। 
 
* सिंदूर, दूर्वा, फूल, चावल, फल, जनेऊ, प्रसाद आदि चीजें एकत्रित करें। 
 
* धूप-दीप जलाएं। ॐ गं गणपतयै नम: मंत्र का जाप करते हुए पूजा करें। मंत्र जाप 108 बार करें।
 
* श्रीगणेश के सामने व्रत करने का संकल्प लें और पूरे दिन अन्न ग्रहण न करें। 
 
* व्रत में फलाहार, पानी, दूध, फलों का रस आदि चीजों का सेवन किया जा सकता है।
 
* शिवजी के मंत्र ॐ सांब सदाशिवाय नम: का जाप 108 बार करें। शिवलिंग पर तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं। बिल्व पत्र और फूल चढ़ाएं। दीपक जलाकर आरती करें।
 
* पूजा के बाद घर के आसपास जरूरतमंद लोगों को धन और अनाज का दान करें। 
 
* किसी गौशाला में धन का दान भी कर सकते हैं।

* गाय को रोटी या हरी घास दें। 
 
ALSO READ: संकष्टी चतुर्थी : आज इस मंत्र के जाप से प्रसन्न होंगे श्री गणेश, चढ़ाएं यह प्रसाद

ALSO READ: Sakat Chauth Katha : तिलकुटा चौथ/ सकट चतुर्थी व्रत की कथा

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

धर्म संसार

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 01 सितंबर 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

हनुमान अंश नीम करोली बाबा, जानिए 6 ऐसी बातें जिसे जानकर आश्चर्य करेंगे

बृहस्पति का नक्षत्र परिवर्तन: 2 सितंबर से इन 5 राशियों पर बरसेगी गुरु कृपा, अचानक धन लाभ के बन रहे योग

जनक दीदी का 41वां रक्षा-बंधन: 50 पौधे लगाकर मनाया गया

श्री कृष्‍ण जन्माष्टमी के दिन आद्य कालिका माता की जयंती, जानें पूजा का शुभ समय और महत्व

अगला लेख