ramcharitmanas

संकष्टी चतुर्थी 2021 : 31 जनवरी और 1 फरवरी को है Til Sankashti Chaturthi

Webdunia
संकट चौथ का पर्व पंचांग के अनुसार 31 जनवरी 2021 और 1 फरवरी को मनाया जाएगा। 
 
इस दिन चन्द्रोदय का समय रात्रि 08 बजकर 27 मिनट है। 
 
चतुर्थी तिथि 31 जनवरी 2021 को रात्रि 08 बजकर 24 मिनट से आरंभ होगी और इस तिथि का समापन 1 फरवरी 2021 को शाम 06 बजकर 24 मिनट पर होगा। 
संकष्टी चतुर्थी व्रत शुभ मुहूर्त (Sankashti Chaturthi 2021 Vrat Shubh Muhurat)
 
संकष्टी चतुर्थी व्रत तिथि- 31 जनवरी 2021 (रविवार)
संकष्टी चतुर्थी के दिन चंद्रोदय का समय- 20:40 बजे
संकष्टी चतुर्थी आरंभ- 31 जनवरी, रविवार 20:25 बजे
संकष्टी चतुर्थी समाप्ति- 01 फरवरी 2021, सोमवार 18:23 बजे
सकट चौथ, संकट चौथ, वक्रतुंडी चतुर्थी, माही और तिलकुटा चौथ के नाम से जाने जाने वाली यह चतुर्थी अत्यंत शुभ मानी गई है। चतुर्थी का शुभ पर्व भगवान गणेश जी को समर्पित है। सकट का अर्थ यहां पर संकट से है। इस दिन भगवान गणेश जी की विधिपूर्वक पूजा करने से जीवन में आने वाले समस्त प्रकार के कष्टों को दूर करने में मदद मिलती है। 
 
इस चतुर्थी पर तिल और गुड से बनी चीजों का खाने की परंपरा है।  इसीलिए इसे तिलकुटा भी कहते हैं। यह पर्व बड़े ही भक्तिभाव से मनाया जाता है।  
 
पंचांग के अनुसार 31 जनवरी 2021 और मतांतर से 1 फरवरी को पर्व मनाया जाएगा। इस दिन चंद्रोदय का समय रात्रि 08 बजकर 27 मिनट है। इस तिथि का समापन 1 फरवरी 2021 को शाम 06 बजकर 24 मिनट पर होगा। 
बच्चों के लिए मां रखती हैं व्रत
सकट चौथ पर मां अपने बच्चों के लिए व्रत रखती है। मान्यतानुसार जो बच्चे गंभीर रोग से पीड़ित होते हैं, उनके लिए यदि मां इस दिन व्रत रखें तो लाभ मिलता है। वहीं यह व्रत बच्चों को बुरी नजर से भी बचाता है। जो मां अपने बच्चों के लिए इस दिन व्रत रखती हैं वे बच्चे जीवन में कई तरह के संकटों से दूर रहते हैं। 
 
चौथ का व्रत जीवन में सुख समृद्धि लाता है। इस व्रत को संतान के लिए श्रेष्ठ माना गया है। मां द्वारा रखा जाने वाला यह व्रत बच्चों की शिक्षा में आने वाली बाधा को भी दूर करने वाला माना गया है। संतान पर भगवान गणेश की कृपा और आशीष बना रहता है। इस दिन मां अपने बच्चों के लिए निर्जला व्रत भी रखती हैं। इस दिन भगवान गणेश को तिल, गुड, गन्ना और तिल का भोग लगाया जाता है। 
 
संकट चौथ पर मिट्टी से गणेश जी बनाएं और पूजा करें। इस दिन गणेश जी को पीले वस्त्र पहनाएं। शाम को चंद्रमा को जल देकर व्रत समाप्त करें। तिल और गुड़ का भोग लगाएं। प्रसाद में गुड़ और तिल दें। 
ALSO READ: Lord Ganesh Chalisa : जय जय जय गणपति राजू
ALSO READ: Shri Ganesha aarti : श्री गणेश की 3 आरतियां, यहां पढ़ें एक साथ

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

धर्म संसार

30 August Birthday: आपको 30 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (30 अगस्‍त, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 30 अगस्‍त 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

सूर्य का पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश: 31 अगस्त से 12 राशियों की चमकेगी किस्मत, देखें अपना राशिफल

जन्माष्टमी 2026: क्या आप जानते हैं कान्हा को कितने प्रकार के भोग लगते हैं? 5वें भोग के बिना अधूरी है पूजा

अगला लेख