Hanuman Chalisa
✕

Sankashti Chaturthi Muhurat : 12 मार्च 2020 को श्री गणेश संकष्टी चतुर्थी, जानिए शुभ मुहूर्त

Webdunia
sankashti chaturthi


हर महीने की चतुर्थी तिथि को भगवान गणेश के लिए व्रत रखा जाता है। 12 मार्च को भालचन्द्र संकष्टी चतुर्थी है। यह चतुर्थी हर साल चैत्र कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को आती है।
 
भगवान गणेश को प्रसन्न करने का दिन है संकष्टी चतुर्थी। इस दिन व्रत रखने से सभी प्रकार के विघ्‍न दूर होते हैं। भगवान गणेश की कृपा से मनोकामनाएं पूरी होती हैं। भगवान गणेश को अन्य सभी देवी-देवतों में प्रथम पूजनीय माना गया है। इन्हें बुद्धि, बल और विवेक का देवता का दर्जा प्राप्त है।  
 
पूर्णिमा के बाद आने वाली चतुर्थी को संकष्टी चतुर्थी कहा जाता है. इस माह संकष्टी चतुर्थी व्रत 12 मार्च, गुरुवार को है।  
 
इस दिन सुबह उठ जाना चाहिए। स्‍नान के बाद भगवान गणेश का ध्‍यान करें। व्रत का संकल्‍प लें। इस दिन लाल रंग का वस्त्र धारण करना बेहद शुभ माना जाता है। गणपति अथर्वशीर्ष और गणेश चालीसा से विनायक की  पूजा करें। उन्‍हें लाल और पीले फूल अर्पित करें। 
 
शुभ मुहूर्त काल में पूजा में तिल, गुड़, लड्डू, फूल, धूप, चन्दन, केला या नारियल अर्पित करें। गणपति को रोली लगानी चाहिए। व्रत कथा पढ़ें।  भगवान गणपति को मोदक का भोग लगाएं। व्रत में केवल फलाहार करें। रात को चांद निकलने के बाद चंद्रमा को अर्घ्‍य देकर व्रत खोला जाता है।
 
इस चतुर्थी पर कई क्षेत्रों में 21 लड्डू बनाए जाते हैं और उनमें से एक लड्डू नमक का बनता है। उपवास खोलते समय यही लड्डू खाने होते हैं और जब नमक का लड्डू आ जाए तो फिर खाना बंद कर देना चाहिए। मान लीजिए पहली बार में ही नमक का लड्डू आ जाए तो फिर बाकी के 20 लड्‍डू गरीब बच्चे या कोई भी छोटे बालक को दे देना चाहिए। इसी तरह जब तक नमक का लड्डू न आए खाते रहना चाहिए। 
 
गणेश मंत्र
गजाननं भूत गणादि सेवितं, कपित्थ जम्बू फल चारू भक्षणम्.
उमासुतं शोक विनाशकारकम्, नमामि विघ्नेश्वर पाद पंकजम्
 
शुभ मुहूर्त 
 
संकष्टी चतुर्थी 12 मार्च, गुरुवार को 11:58 बजे आरंभ होगी और 13 मार्च, शुक्रवार को 8:50 बजे तक रहेगी। 
 
चंद्रमा उदय रात 9:41 बजे पर होगा। 

ALSO READ: भगवान गणेश को समर्पित चतुर्थी के 5 रहस्य

ALSO READ: श्री गणेश चालीसा : जय जय जय गणपति राजू, मंगल भरण करण शुभ काजू

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 14 नवंबर 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

हिंदू नववर्ष 2084: 7 अप्रैल 2027 से शुरू होगा 'रौद्र' संवत्सर, जानिए इस साल ग्रहों की कैबिनेट में किसे मिला कौन-सा पद और क्या है पूजन विधि

Chhath Puja Katha 2026: श्मशान घाट पर मृत बालक को जीवित कर छठी मैया ने शुरू की थी यह परंपरा, पढ़ें सबसे प्रामाणिक कथा

Kharna Puja 2026: छठ के दूसरे दिन भूलकर भी न करें ये 6 गलतियां, जानें खरना पूजा विधि और 36 घंटे के व्रत के नियम

देवउठनी एकादशी पर गन्ने का क्यों है इतना महत्व? जानिए सदियों पुरानी परंपरा

सभी देखें

धर्म संसार

Chhath Puja 2026: 15 नवंबर 2026 को दिया जाएगा डूबते सूर्य को सांध्य अर्घ्य, घाट पर जाने से पहले जान लें क्या करें और क्या नहीं

देवउठनी एकादशी से क्या है तुलसी विवाह का संबंध? जानिए धार्मिक मान्यता

देवउठनी एकादशी पर क्यों जागते हैं भगवान विष्णु? जानिए इस दिन का खास महत्व

सूर्य गोचर 2026: वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे सूर्य, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर कैसा होगा असर

13 November Birthday: आपको 13 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख