Hanuman Chalisa

शबरी जयंती, जानिए 6 रहस्य

अनिरुद्ध जोशी
शुक्रवार, 21 फ़रवरी 2020 (12:07 IST)
रामायण में प्रसंग आता है कि भगवान श्रीराम ने शबरी के झूठे बैर खाएं थे। आओ जानते हैं माता शबरी के बारे में 5 रहस्य। 24 फरवरी 2020 को शबरी जयंती के उपलक्ष में।
 
 
1.पौराणिक संदर्भों के अनुसार शबरी जाति से भीलनी थीं और उनका नाम था श्रमणा। कहते हैं कि उसका विवाह दुराचारी और अत्याचारी व्यक्ति से हुआ था, जिससे तंग आकर श्रमणा ने ऋषि मातंग के आश्रम में शरण ली थी। दूसरी मान्यता के अनुसार उसके पिता ने जब उसका विवाह किया तो उस दौरान पशु बलि देखकर उसके मन में वैराग्य उत्पन्न हो गया था।
 
 
2. ऋषि मातंग के आश्रम में शबरी ऋषि-मुनियों की सेवा करती और प्रवचन सुनती। वहां रहकर उसके मन में प्रभु भक्ति जागृत हुई। मतंग ऋषि शबरी के गुरु थे। मतंग ऋषि के यहां माता दुर्गा के आशीर्वाद से जिस कन्या का जन्म हुआ था वह मातंगी देवी थी। दस महाविद्याओं में से नौवीं महाविद्या देवी मातंगी ही है। यह देवी भारत के आदिवासियों की देवी है।
 
 
3. ऋषि मतंग ने शबरी से एक समय कहा था कि तुम्हारी कुटिया में प्रभु श्रीराम आएंगे तभी तुम्हारे मोक्ष का मार्ग खुलेगा। बस तभी से शबरी प्रभु श्रीराम के आने का इंतजार कर रही थी। इंतजार करते-करते वह बुढ़ी हो गई लेकिन उसने आस नहीं छोड़ी थी।
 
 
4.तुंगभद्रा और कावेरी नदी को पार करते हुए श्री राम और लक्ष्‍मण चले सीता की खोज में। जटायु और कबंध से मिलने के पश्‍चात वे ऋष्यमूक पर्वत पहुंचे। रास्ते में वे पम्पा नदी के पास शबरी को ढूंडने लगे। लोगों से जब शबरी को पता चला की दो राजकुमार उन्हें ढूंढ रहे हैं तो शबरी व्याकुर हो ऊठी। वह समझ गई की मेरे प्रमु श्रीराम आ गए हैं। राम और शबरी के मिलन का तुलसीदासजी ने बहुत ही भावुक वर्णन किया है। शबरी की कुटिया में पहुंचने के बाद राम को देखकर शबरी की आंखों से आंसू बहने लगे। उनके गुरु की भविष्यवाणी सही हुई।
 
 
5.शबरी के पास वन-फलों की अनगिनत टोकरियां भरी थीं। उसमें से उन्होंने श्रीराम को बेर खिलाएं। कहते हैं कि कोई बेर खट्टा न हो इसलिए शबरी ने प्रत्येक बेर को पहले थोड़ासा चखा फिर ही श्री राम को दिया और श्री राम ने भी बड़े प्रेम से उसे खाया। तब श्री राम ने कहा कि मैंने वन में कई जगह और आश्रमों के फल खाए लेकिन इस इस बेर के फल में जो मिठास और रस है उसकी तुलना किसी ने नहीं की जा सकती। श्री राम ने यह बेर खाकर शबरी को नवधा भक्ति की शिक्षा दी और शबरी को परमधाम मिला। आजकल शबरी की कुटिया को शबरी का आश्रम कहा जाता है, जो केरल में स्थित है।
 
 
6.शबरी या मतंग ऋषि के आश्रम के क्षेत्र को प्राचीनकाल में किष्किंधा कहा जाता था। यहां की नदी के किनारे पर हम्पी बसा हुआ है। केरल का प्रसिद्ध 'सबरिमलय मंदिर' तीर्थ इसी नदी के तट पर स्थित है। शबरी का भक्ति साहित्य में एक विशिष्ट स्थान है। उन्होंने कई भजन लिखे हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कुंभ राशि में सूर्य-राहु की युति: 13 फरवरी से 'ग्रहण योग', इन 4 राशियों के लिए सावधानी का समय

Mahashivratri upay: महाशिवरात्रि पर इस बार बन रहे हैं दुर्लभ योग, रात को इस समय जलाएं दीपक

वरुण का दुर्लभ गोचर: 168 साल बाद मीन राशि में, 6 राशियों पर पड़ेगा गहरा असर

चार धाम यात्रा 2026 रजिस्ट्रेशन जरूरी, यहां देखें स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

Venus Transit in Aquarius: 12 राशियों का भविष्य बदलेगा, जानिए राशिफल

सभी देखें

धर्म संसार

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (15 फरवरी, 2026)

15 February Birthday: आपको 15 फरवरी, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 15 फरवरी 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

Weekly Horoscope (16 To 22 Feb): फरवरी 2026 का साप्ताहिक राशिफल, अपने सितारों से जानें नए सप्ताह का हाल

फाल्गुन अमावस्या: पितरों के आशीर्वाद से बदल सकता है आपका भाग्य, जानिए सही विधि

अगला लेख