ऋषि पंचमी पर जानिए पूजा विधि और पूजन का शुभ मुहूर्त

Webdunia
Rishi Panchami 2023: भाद्रपद के शुक्ल पक्षी की गणेश चतुर्थी के बाद ऋषि पंचमी का महापर्व मनाया जाता है। कुल परंपरा से यह हर कुल में अलग अलग तरह से मनाया जाता है। इस दिन लोग ऋषियों के साथ ही अपने कुल देवता और नागदेव की पूजा भी करते हैं। आओ जानते हैं पूजा की विधि और पूजन का शुभ मुहूर्त। 19 सितंबर 2023 मंगल वार के दिन चतुर्थी के साथ ही पंचमी भी रहेगी। उदयातिथि से 20 सितंबर को यह पर्व मनाया जाएगा।
 
पंचमी तिथि प्रारंभ : 19 सितंबर 2023 दोपहर 01 बजकर 43 मिनट से प्रारंभ।
पंचमी तिथि समापन : 20 सितंरब 2023 दोपहर 02 बजकर 16 मिनट को समाप्त।
नोट : स्थानीय समय के अनुसार तिथि के समय में 2 ये 5 मिनट की घटबढ़ रहती है।
 
पूजा का शुभ मुहूर्त :-
ऋषि पञ्चमी पूजा मुहूर्त- सुबह 11:07 से दोपहर 01:33 तक। 
अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:56 से दोपहर 12:45 तक।
विजय मुहूर्त: दोपहर 02:22 से 03:11 तक।
गोधूलि मुहूर्त: शाम 06:27 से 06:50 तक।
सायाह्न सन्ध्या: शाम 06:27 से 07:37 तक।
रवि योग : प्रात: 06:14 से दोपहर 01:48 तक।
 
क्यों करते हैं पूजा?
ऋषि पंचमी पर कश्यप ऋषि की जयंती रहती है। 
इस दिन सप्त ऋषियों की पूजा की जाती है।
इस दिन महिलाएं परिवार की सुख, शांति और समृद्धि के लिए व्रत रखती हैं।
 
सप्तऋषि पूजन का मंत्र -
'कश्यपोत्रिर्भरद्वाजो विश्वामित्रोथ गौतमः।
जमदग्निर्वसिष्ठश्च सप्तैते ऋषयः स्मृताः॥
दहन्तु पापं सर्व गृह्नन्त्वर्ध्यं नमो नमः'॥
 
ऋषि पंचमी पूजा की विधि:
इस दिन प्रात: काल जल्दी उठकर स्नान आदि से निवृत्त होकर सप्त ऋषियों की पूजा की तैयारी करते हैं।
इसके लिए हल्दी से दीवार या भूमि पर तारे सितारों के साथ सप्त ऋषियों की आकृति बनाकर उनकी पूजा करते हैं।
अपने घर के स्वच्छ स्थान पर हल्दी, कुमकुम, रोली आदि से चौकोर मंडल बनाकर उस पर सप्तऋषियों की स्थापना करें। 
गंध, पुष्प, धूप, दीप नैवेद्यादि से पूजन करके निम्न मंत्र से सप्तऋषियों को अर्घ्य दें।
 
सप्तऋषि पूजन का मंत्र -
'कश्यपोत्रिर्भरद्वाजो विश्वामित्रोथ गौतमः।
जमदग्निर्वसिष्ठश्च सप्तैते ऋषयः स्मृताः॥
दहन्तु पापं सर्व गृह्नन्त्वर्ध्यं नमो नमः'॥
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

इजराइल के दुश्मन क्यों है ईरान सहित सभी मुस्लिम देश?

12 जून से मांगलिक कार्यों पर लगेगा विराम, 5 माह तक नहीं होंगे शुभ कार्य

वट सावित्री व्रत दो बार क्यों मनाया जाता है?

शनि देव को अतिप्रिय हैं ये चार फूल: शनि जयंती पर चढ़ाने से दूर होंगे शारीरिक तथा मानसिक कष्ट

वट सावित्री व्रत के दिन नहीं मिले बरगद का पेड़ तो ऐसे करें पूजा

सभी देखें

धर्म संसार

24 मई 2025 : आपका जन्मदिन

24 मई 2025, शनिवार के शुभ मुहूर्त

भारत के इन 5 मंदिरों की संपत्ति जानकर चौंक जाएंगे आप, करोड़ों में आता है चढ़ावा

राहु के कुंभ में गोचर से 4 राशियों का 18 माह तक रहेगा गोल्डन टाइम

किस देवता के लिए समर्पित है शनि प्रदोष व्रत, जानें पूजा के मुहूर्त और विधि

अगला लेख