Dharma Sangrah

श्रीराधाष्टमी का व्रत, देता है अपार संपदा का वर

Webdunia
राधा-अष्टमी व्रत नहीं करेंगे तो जन्माष्टमी का फल भी नहीं मिलेगा 
 
श्रीकृष्ण के बिना राधा या राधा के बिना श्रीकृष्ण की कल्पना संभव नहीं है। श्रीराधा जी की पूजा के बिना श्रीकृष्ण जी की पूजा अधूरी मानी जाती है। भाद्रपद मास में शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को श्री राधाजी का प्राकट्य दिवस माना जाता है। यह दिवस श्रीराधाष्टमी के नाम से प्रसिद्ध है। कहा जाता है कि जो राधा अष्टमी का व्रत नहीं रखता, उसे जन्माष्टमी व्रत का फल भी प्राप्त नहीं होता।
 
बरसाना को श्रीराधाजी की जन्मस्थली माना जाता है। पद्मपुराण में श्रीराधाजी को राजा वृषभानु की पुत्री बताया गया है। जब राजा वृषभानु यज्ञ के लिए भूमि साफ कर रहे थे तब भूमि कन्या के रूप में उन्हें राधाजी प्राप्त हुईं थी। श्रीराधाष्टमी पर श्रीराधा-कृष्ण की संयुक्त रूप से पूजा करना चाहिए। 
 
श्रद्धा से यह व्रत रखने पर श्री राधाजी के भक्त के घर से कभी लक्ष्मी विमुख नहीं होती हैं। राधा अष्टमी के दिन ही महालक्ष्मी व्रत का आरंभ होता है। जो पूरे वर्ष कृष्ण पक्ष अष्टमी का व्रत रखता है, उसे जीवन में कभी धन संपदा की कमी नहीं होती। श्रीराधा जी के पूजन के लिए मध्याह्न का समय उपयुक्त माना गया है। 

ALSO READ: 29 अगस्त को है राधाष्टमी : श्री राधा जी का अवतरण दिवस

ALSO READ: श्री राधाष्टमी पर्व : कैसे करें पूजन, जानिए...

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

अयोध्या में क्यों मनाया जाता है श्रीराम राज्य महोत्सव? जानें इसका धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व

Numerology Horoscope 23 to 29 March 2026: मूलांक के अनुसार साप्ताहिक भविष्यफल: क्या कहते हैं आपके अंक इस सप्ताह?

Weekly Horoscope March 2026: जीवन में कई बदलावों का संकेत देगा यह सप्ताह, (साप्ताहिक राशिफल 23 से 29 मार्च तक)

बुध का कुंभ में मार्गी गोचर: शनि के प्रभाव से इन 4 राशियों की बढ़ सकती हैं परेशानियां

बुध का कुंभ राशि में मार्गी गोचर: 12 राशियों पर बड़ा असर, जानें आपका राशिफल

सभी देखें

धर्म संसार

28 March Birthday: आपको 28 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 28 मार्च 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

महावीर जयंती पर करें ये 5 कार्य, मिलेगा सुख और शांति का आशीर्वाद

Mahavir Swami Quotes: भगवान महावीर के 10 अनमोल विचार जो बदल देंगे आपका जीवन

वर्ष 2026 में कब है हनुमान जयंती?

अगला लेख