sundarkand

परशुराम द्वादशी क्यों मनाई जाती है, कैसे करें पूजा

Webdunia
शुक्रवार, 13 मई 2022 (11:19 IST)
Parshuram Dwadashi: आज 13 मई को परशुराम द्वादशी का व्रत रखा जाएगा। हिन्दू पंचांग के अनुसार, प्रति वर्ष परशुराम द्वादशी व्रत वैशाख मास में शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को रखा जाता है। संतान की कामना हेतु इस व्रत को रखा जाता है।
 
 
पुराणों के अनुसार इस दिन भगवान शिव ने परशुरामजी को अधर्म को नष्‍ट करने के लिए एक दिव्य फरसा, भार्गवस्त्र प्रदान किया था। ऐसा माना जाता हैं कि जब धरती पर हैहयवंशी क्षत्रिय राजाओं का अत्याचार बढ़ गया था तो धरती माता ने भगवान विष्णु से मदद मांगी थी और उसके फलस्वरूप अक्षय तृतीया के दिन ऋषि जमदग्नी और रेणुका के पुत्र के रूप में धरती पर जन्म लिया था। इसके बाद शिव ने तप के बाद उन्हें यह फरसा प्रदान किया था। फिर उन्होंने 21 बार हैहय क्षत्रिय राजाओं से युद्ध कर उनका संहार किया और उसके बाद वो महेन्द्रगिरि पर्वत पर जाकर तपस्या करने लगे।
 
 
परशुराम द्वादशी की पूजा विधि:
1.प्रात: काल उठकर स्नानआदि से निपटकर व्रत का संकल्प लें।
2. परशुराम के चित्र या मूर्ति को लकड़ी के पाट पर लाल वस्त्र बिछाकर विराजमान करें।
3. गंगाजल या किसी शुद्ध जल से चित्र या मूर्ति को पवित्र करें।
4. अप पंचोपचार पूजा करें। यानी धूप, गंध, पुष्प, कुंकू, नैवद्य आदि से उनकी पूजा करे। 
5. ‍फिर अंत में आरती उतारें और सभी को प्रसाद वितरित करें।
6. फिर पूरे दिन व्रत निराहार रहें।
7. शाम को आरती करने के बाद फलाहार ग्रहण करें।
8. इसके बाद अगले दिन फिर से पूजा करने के उपरांत भोजन ग्रहण करें।
 
मंत्र-
ॐ ब्रह्मक्षत्राय विद्महे क्षत्रियान्ताय धीमहि तन्नो राम: प्रचोदयात्।।
ॐ जामदग्न्याय विद्महे महावीराय धीमहि तन्नो परशुराम: प्रचोदयात्।।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

धर्म संसार

29 August Birthday: आपको 29 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (29 अगस्‍त, 2026)

Weekly Horoscope: 31 अगस्‍त से 6 सितंबर 2026 का साप्ताहिक राशिफल, क्या लेकर आ रहा नया सप्ताह? जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत?

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 29 अगस्‍त 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

28 August Birthday: आपको 28 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख