Daily Horoscope
✕

ओणम पर्व विशेष : इस बार केरल में नहीं है ओणम की रौनक...

राजश्री कासलीवाल
* इस बार केरलवासियों की आंखें होंगी नम, ओणम पर कैसे करेंगे रा‍जा बलि का स्वागत 
 
श्रावण शुक्ल की त्रयोदशी को केरल का प्रमुख पर्व 'ओणम' मनाया जाता है और इ‍न दिनों केरल में बाढ़ से वहां तबाही मची हुई है, ऐसे में इस बार ओणम पर्व को लेकर केरलवासियों में जरा भी उत्साह नहीं है।


केरल में निपाह के बाद आई बाढ़ के कारण ओणम पर बाजारों में सन्नाटा छाया हुआ है, कहीं भी रौनक नहीं है। वहां के फूल व्यापारी बेहद निराश हैं, क्योंकि ओणम केरल का विशेष पर्व है और इस दौरान केरल में पुक्कलम यानी फूल का कालीन बनाया जाता है, लेकिन इस बार केरल में बाढ़ के चलते इन फूलों का कोई खरीददार नहीं है।

 
जहां तक ओणम की बात है, तो जैसे उत्तर भारत में दीपावली पर्व का महत्व है, उसी प्रकार केरल में ओणम पर्व को उत्साह के साथ मनाया जाता है। इसे लेकर वहां के निवासियों में काफी उत्साह रहता है, लेकिन इस बार प्रलयंकारी बाढ़ के कारण नजारा बदला-बदला-सा है।
 
यहां 10 दिनों के चलने वाले फूलों की खुशबू से महकते इस ओणम पर्व पर चमेली, मैरीगोल्ड, क्राइसेंथेमम आदि फूलों की बड़ी तादाद में मांग होती है, लेकिन इस बार सबकुछ तहस-नहस होने के कारण बाजारों से रौनक गायब है। इस पर्व के दौरान तमिलनाडु के तिरुनेलवेली के अलावा कन्याकुमारी, बेंगलुरु होसुर, कोयंबटूर आदि कई स्थानों से हर साल फूल केरल भेजे जाते हैं।

 
ओणम केरल का खास पर्व है। मलयाली कैलेंडर कोलावर्षम के पहले महीने छिंगम यानी अगस्त-सितंबर के बीच ओणम मनाने की परंपरा कई समय से चली आ रही है। ओणम के पहले दिन को अथम कहते हैं। इस दिन से ही घर-घर में ओणम की तैयारियां प्रारंभ हो जाती हैं, लेकिन निपाह के बाद और केरल में आई बाढ़ से केरलवासी परेशान हैं।
 
बाढ़ से पहले केरल का माहौल अलग होता था, घर-घर में कहीं फूलों से बनी रंगोली, तो कहीं नारियल के दूध में बनी खीर वहां के पर्व को चार चांद लगा देते थे। गीत-संगीत और खेलकूद से माहौल उत्साहभरा होता था।  
 
जहां मलयाली समाज में एक ओर महान राजा बलि के घर आने की खुशी में ओणम पर्व मनाया जाता है, वहीं ओणम के दिन महिलाएं अपने पारंपरिक अंदाज में ही तैयार होती हैं। जिस प्रकार ओणम में नए कपड़ों की, घरों की साज-सज्जा का महत्व है, उसी प्रकार ओणम में कुछ पारंपरिक रीति-रिवाज भी हैं जिनका प्राचीनकाल से आज तक निरंतर पालन किया जा रहा है, जैसे अथम से ही घरों में फूलों की रंगोली बनाने का सिलसिला शुरू हो जाता है। महिलाएं तैयार होकर फूलों की रंगोली जिसे ओणमपुक्कलम कहते हैं, बनाती हैं। हर घर के आंगन में फूलों की पंखुड़ियों से सुंदर-सुंदर रंगोलिया 'पूकलम' डाली जाती हैं।

 
ओणमपुक्कलम विशेष रूप से थिरुओनम के दिन राजा बलि के स्वागत के लिए बनाने की परंपरा है, पर इस बार ऐसा कोई नजारा यहां नजर नहीं आ रहा है। माना जाता है कि इस 10 दिनी उत्सव का समापन थिरुओनम को होता है। उसके पीछे यह मान्यता है कि थिरुओनम के दिन ही राजा बलि अपनी प्रजा से मिलने के लिए आते हैं।
 
लेकिन इस बार केरलवासी ओणम पर्व कैसे मनाएं और राजा बलि के स्वाग‍‍त की तैयारी कैसे करें, यह समझ नहीं पा रहे हैं। कुल मिलाकर इस बार केरल में ओणम पर्व पर खासी रौनक दिखाई नहीं देगी। वो खुशी, वो उत्साह से भरा माहौल और केरलवासियों के चेहरे पर को खुशी दिखाई नहीं देगी, जो हर साल ओणम पर्व पर वहां दिखाई देती थी।

ALSO READ: ओणम के दिन अपनी प्रजा से मिलने आते हैं राजा बलि, पढ़ें पौराणिक कथा
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

13 November Birthday: आपको 13 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 13 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Chhath Puja 2026: नहाय-खाय से लेकर उषा अर्घ्य तक, तस्वीरों में देखें छठ महापर्व के चारों दिनों की पूरी विधि

छठ पूजा 2026: जानें पूजा की पूरी सामग्री लिस्ट, पारंपरिक पकवान, सही विधि और व्रत कथा

छठ मैया की आरती | Chhath Maiya Ki Aarti

सभी देखें

धर्म संसार

छठ पूजा में क्यों चढ़ाया जाता है ठेकुआ? जानिए इसका धार्मिक महत्व

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 13 नवंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

छठ महापर्व 2026: जानें सांध्य और उषा अर्घ्य देने की संपूर्ण शास्त्रोक्त विधि और मंत्र

छठ पूजा खरना 2026: दूसरे दिन क्या करें और क्या नहीं? जानिए पूजा के नियम, प्रसाद और जरूरी सावधानियां

छठ पूजा में बांस के सूप में कौनसी चीजें रखना माना जाता है शुभ?

अगला लेख