sawan somwar

श्री नृसिंह जयंती : इन शक्तिशाली मंत्रों से पूरी करें मनोकामना

Webdunia
श्री नृसिंह के शक्तिशाली मंत्रों से तंत्र, मंत्र, बाधा, भूत, पिशाच, भय, अकाल मृत्यु, डर, असाध्य रोग आदि से छुटकारा मिलता है तथा जीवन में शांति प्राप्त होती है।
 
भगवान नृसिंह का बीज मंत्र - 'श्रौं'/ क्ष्रौं 
 
इस बीज में क्ष् = नृसिंह, र् = ब्रह्म, औ = दिव्यतेजस्वी, एवं बिंदु = दुखहरण है। इस बीज मंत्र का अर्थ है

‘दिव्यतेजस्वी ब्रह्मस्वरूप श्री नृसिंह मेरे दुख दूर करें'।
 
2. संकटमोचन नृसिंह मंत्र :- 
 
ध्याये न्नृसिंहं तरुणार्कनेत्रं सिताम्बुजातं ज्वलिताग्रिवक्त्रम्।
अनादिमध्यान्तमजं पुराणं परात्परेशं जगतां निधानम्।।
 
अगर आप कई संकटों से घिरे हुए हैं या संकटों का सामना कर रहे हैं, तो भगवान विष्णु या श्री नृसिंह प्रतिमा की पूजा करके उपरोक्त संकटमोचन नृसिंह मंत्र का स्मरण करें। समस्त संकटों से आसानी से छुटकारा मिल जाएगा। 
 
 नृसिंह मंत्र :- 
 
ॐ उग्रं वीरं महाविष्णुं ज्वलन्तं सर्वतोमुखम्।
नृसिंहं भीषणं भद्रं मृत्यु मृत्युं नमाम्यहम्॥
 
ॐ नृम नृम नृम नर सिंहाय नमः ।

कैसे जपे मंत्र :
 
जीवन में सर्वसिद्धि प्राप्ति के लिए 40 दिन में पांच लाख जप पूर्ण करें।
 
* उपरोक्त मंत्र का प्रतिदिन रात्रि काल में जाप करें।
 
* मंत्र जप के दौरान नित्य देसी घी का दीपक जलाएं।
 
* 2 लड्डू, 2 लौंग, 2 मीठे पान और 1 नारियल भगवान नृसिंह को पहले और आखरी दिन भेट चढ़ाएं।
 
* अगले दिन विष्णु मंदिर में उपरोक्त सामग्री चढ़ा दीजिए।
 
* अंतिम दिन दशांश हवन करें।
 
* अगर दशांश हवन संभव ना हो तो पचास हजार मंत्र संख्या और जपे। 
 
लाल रंग के आसन पर दक्षिणाभिमुख बैठकर रक्त चंदन या मूंगे की माला से नित्य एक हजार बार जप करने से लाभ मिलता है।

ALSO READ: क्या फिर होगा कोई नरसिंह अवतार?

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

धर्म संसार

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 20 अगस्‍त 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

कर्क राशि में बुध और गुरु की युति से बना पाण्डित्य योग, 5 राशियों के लिए बेहतरीन समय शुरू

रक्षा बंधन पर चंद्र ग्रहण का साया, इन 5 राशियों के लिए बेहद शुभ रहेगा दिन

Rakhi 2026: रक्षा बंधन पर बहन को दें ये प्यारा सा गिफ्ट, देखते ही खिल उठेगा चेहरा

राखी का बाजार सजा, भाई के लिए कौनसी राखी रहेगी सबसे शुभ? जानिए राखी चुनने का सही तरीका

अगला लेख