Hanuman Chalisa

Festival masik karthigai : मासिक कार्तिगाई पर्व आज, जानें महत्व, पूजन और परंपरा

WD Feature Desk
सोमवार, 29 जुलाई 2024 (11:58 IST)
masik karthigai 
 
Highlights 
 
* मासिक कार्तिगाई पर्व क्या है। 
* मासिक कार्तिगाई पर किसका पूजन होता है।
* कहां-कहां मनाया जाता है मासिक कार्तिगाई का त्योहार।

ALSO READ: Sawan somwar 2024: शिव को क्यों कहते हैं आदिदेव, जानिए महादेव के 4 रहस्य
 
Masik Karthigai Parv : वर्ष 2024 में जुलाई माह में मासिक कार्तिगाई का पर्व 29 जुलाई 2024, सोमवार के दिन मनाया जा रहा है। इसे मासिक कार्तिगाई दीपम पर्व भी कहा जाता है। इस दिन आप भगवान कार्तिकेय की विशेष पूजा करके उनकी कृपा भी प्राप्त कर सकते हैं।
 
आइए जानते हैं इस व्रत के बारे में...
 
महत्व और परंपरा : 
 
मान्यता के अनुसार खास तौर पर यह पर्व दक्षिण भारत में मनाया जाता है और तमिल समुदाय के लोग बड़े ही धूमधाम से इस त्योहार को मनाते हैं। उत्तर भारत में इसी दिन को पर्व के रूप में मनाया जाता है। दोनों स्थानों पर खास तौर पर मनाया जाने वाला यह पर्व शिव जी को ही समर्पित है। 
 
मासिक कार्तिगाई के दिन भगवान शिव तथा उनके बड़े पुत्र कार्तिकेय का पूजन-अर्चन करने से जहां जीवन में नवीन ऊर्जा का संचार होता है, वहीं पूजन करने वालों के जीवन से नेगेटिविटी दूर होती है। इस दिन तमिल समुदाय के लोग शिव जी का ज्योत के रूप में पूजन करके सायंकाल के समय एक पंक्ति में दीये जलाकर ज्योत जलाते हैं, ठीक वैसे ही जैसे हम दीपावली पर्व पर जलाते हैं। 
 
यह पर्व तमिल लोगों द्वारा मनाया जाने वाले सबसे पुराने त्योहारों में से एक माना गया है। साथ ही इस दिन पूर्व दिशा में दीपक की लौ रखने से दीर्घायु का आशीष मिलता है। और यदि आप उत्तर दिशा में दीपक की लौ रखते है तो अपार धन प्राप्ति के योग बनते हैं। अत: इस दिन दीये जलाते वक्त दिशा का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। 

ALSO READ: Sawan somwar 2024: कहीं आप भी तो नहीं कर रहे हैं शिवलिंग की अधूरी पूजा तो नहीं मिलेगा शिव परिवार का आशीर्वाद
 
इस दिन क्या करें : 
 
- इस दिन पूर्ण श्रद्धा और भक्तिपूर्वक भगवान शिव और कार्तिकेय का पूजन और उपासना करनी चाहिए। 
 
- सायंकाल के प्रदोष काल में समय में दीप प्रज्वलित करके भगवान शिव का आह्वान किया जाता है तथा उनसे परिवार की खुशहाली की प्रार्थना की जाती है। 
 
कथा एवं मान्यता : 
 
इस संबंध में चली आ रही मान्यता के मुताबिक अनुसार बहुत समय पहले एक बार भगवान ब्रह्मा और श्री विष्णु के बीच श्रेष्ठता को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि उसके निपटारे के लिए उस समय भगवान भोलेनाथ ने स्वयं को दिव्य ज्योत में बदल लिया था। तत्पश्चात शिव जी ने ब्रह्म देव और श्रीहरि विष्णु को उस दिव्य ज्योति का सिरा और अंत ढूंढने को कहा। 
 
बस तभी से कार्तिगाई दीपम पर इस पर्व को मनाने का विधान है तथा इस दिन शिव के इसी ज्योति स्वरूप का पूजन किया जाता है। इसके साथ ही शाम के समय शिव जी का विशेष पूजन किया जाता है।
 
मासिक कार्तिगाई के दिन जपें ये मंत्र : 
 
दीपज्योति: परब्रह्म: दीपज्योति: जनार्दन:।
दीपोहरतिमे पापं संध्यादीपं नामोस्तुते।। 
शुभं करोतु कल्याणमारोग्यं सुखं सम्पदां। 
शत्रुवृद्धि विनाशं च दीपज्योति: नमोस्तुति।।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित  वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत  या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ALSO READ: Weekly Forecast 2024: जुलाई माह का अंतिम सप्ताह, जानें किसके चमकेंगे सितारे (पढ़ें साप्ताहिक राशिफल)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

शुक्र का सिंह राशि में गोचर, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जरूर करें ये 3 उपाय

अमरनाथ यात्रा 2026: निकलने से पहले जरूर कर लें ये 5 जरूरी तैयारियां, तभी रहेगा सफर सुरक्षित

Vakri Budh Effect: बुध की कर्क राशि में वक्री चाल, इन 3 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क

क्या धरती से टकराएगा विशालकाय उल्कापिंड? जानें कब सच हो सकती है यह भविष्यवाणी

राहु-गुरु का षडाष्टक योग बना, जानें 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा असर

सभी देखें

धर्म संसार

03 July Birthday: आपको 3 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 3 जुलाई 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

विघ्नहर्ता दूर करेंगे हर संकट: जानें आषाढ़ कृष्णपिंगल संकष्टी चतुर्थी का महत्व, पूजा मुहूर्त, विधि और मंत्र

कब है शीतला सप्तमी और शीतला अष्टमी का पर्व?

Daily Vastu Tips: घर में हर दिन खुश रहना है तो आज ही अपनाएं ये सरल वास्तु टिप्स

अगला लेख