dharma sangrah
✕

mahananda navami katha : महानंदा नवमी पर पढ़ें पौराणिक व्रत कथा

Webdunia
mahananda navami Story
 
श्री महानंदा नवमी व्रत की पौराणिक कथा के अनुसार एक समय की बात है कि एक साहूकार की बेटी पीपल की पूजा करती थी। उस पीपल में लक्ष्मीजी का वास था। लक्ष्मीजी ने साहूकार की बेटी से मित्रता कर ली। 
 
एक दिन लक्ष्मीजी ने साहूकार की बेटी को अपने घर ले जाकर खूब खिलाया-पिलाया और ढेर सारे उपहार दिए। जब वो लौटने लगी तो लक्ष्मीजी ने साहूकार की बेटी से पूछा कि तुम मुझे कब बुला रही हो?
 
अनमने भाव से उसने लक्ष्मीजी को अपने घर आने का निमंत्रण तो दे दिया किंतु वह उदास हो गई। साहूकार ने जब पूछा तो बेटी ने कहा कि लक्ष्मीजी की तुलना में हमारे यहां तो कुछ भी नहीं है। मैं उनकी खातिरदारी कैसे करूंगी?
 
साहूकार ने कहा कि हमारे पास जो है, हम उसी से उनकी सेवा करेंगे।
 
फिर बेटी ने चौका लगाया और चौमुख दीपक जलाकर लक्ष्मीजी का नाम लेती हुई बैठ गई। तभी एक चील नौलखा हार लेकर वहां डाल गया। 
 
उसे बेचकर बेटी ने सोने का थाल, शाल दुशाला और अनेक प्रकार के व्यंजनों की तैयारी की और लक्ष्मीजी के लिए सोने की चौकी भी लेकर आई। थोड़ी देर के बाद लक्ष्मीजी गणेशजी के साथ पधारीं और उसकी सेवा से प्रसन्न होकर सब प्रकार की समृद्धि प्रदान की।

अत: जो मनुष्य महानंदा नवमी के दिन यह व्रत रखकर श्री लक्ष्मी देवी का पूजन-अर्चन करता है उनके घर स्थिर लक्ष्मी की प्राप्ति होती है तथा दरिद्रता से मुक्ति मिलती है तथा दुर्भाग्य दूर होता है।

ALSO READ: Mahananda Navami 2021 : 21 फरवरी को महानंदा नवमी, जानिए महत्व एवं पूजन विधि

ALSO READ: weekly horoscope : क्या लाया है आपके लिए नया सप्ताह, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

आखिर छठी मैया कौन हैं और क्यों की जाती है उनकी पूजा?

ज्योतिष में बेहद अशुभ माना जाता है मंगल-शनि का यह योग, 12 राशियों में से इन लोगों पर मंडरा रहा है संकट

12 नवंबर से बदलेगा इन 6 राशियों का भाग्य, मंगल-गुरु-केतु की महायुति से होगी छप्परफाड़ धनवर्षा

छठ पूजा में सूर्यदेव को ही क्यों दिया जाता है अर्घ्य? जानिए इसका धार्मिक महत्व

आंवला नवमी पर क्यों होती है मां जगद्धात्री की पूजा? जानिए इस दिन का धार्मिक महत्व, कथा और खास मान्यता

सभी देखें

धर्म संसार

12 November Birthday: आपको 12 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 12 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

मंगल-केतु-गुरु की युति से बदलेगी 12 राशियों की किस्मत! जानें किसे मिलेगा बंपर धन लाभ और किसे रहना होगा सावधान

500 साल बाद सिंह राशि में बना मंगल-केतु-बृहस्पति का महासंयोग: क्या छिड़ेगा महायुद्ध या बनेगी शांति की राह?

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 12 नवंबर 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख