Dharma Sangrah

श्रीहरि विष्णु की कृपा चाहिए तो करें कार्तिक मास में साधना...

Webdunia
* विष्णु उपासना का महीना है कार्तिक मास... 
 

 
शरद पूर्णिमा के तुरंत बाद कार्तिक स्नान प्रारंभ हो जाता है जो महीने भर पवित्र नदियों, सरोवरों में स्नान के बाद भगवान विष्णु की विशेष साधना-आराधना के साथ मनाया जाता है।  
 
भारतीय सनातन उपासना में जहां प्रत्येक दिन और महीना किसी न किसी व्रत उपासना से जुड़ा हुआ है। वहीं पूरे महीने भर की जाने वाली साधना एवं उपासना के लिए कार्तिक मास बहुत महत्वपूर्ण बताया गया है। 
 
मंदिरों में प्रातःकालीन पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालु तुलसी के पौधे के पास बैठकर कार्तिक महात्म्य सुनते हैं। कहा जाता है कि ज्यों-ज्यों सूर्य की गर्मी प्रतिदिन कम होने लगती है और मार्गशीर्ष लगने तक पूरी तरह जाड़े की ऋतु शुरू हो जाती है। उसी प्रकार कार्तिक स्नान पूजा-अर्चना मनुष्य की काम, क्रोध आदि की बाधाओं को शांत करते हुए मन को पूरी तरह भगवान विष्णु की भक्ति में लगा देते हैं। 
 
प्रायः सभी सनातन धर्म मंदिरों में कार्तिक महात्म्य की कथा पूरे महीने भर चलती है जिसमें विद्वान ब्राह्मणों द्वारा आत्म संयम, सौहार्द, दान-पुण्य एवं परोपकार से जुड़े हुए कथा प्रसंग विशेष प्रकार से सुनाए जाते हैं। 
 
अनेक मंदिरों में कार्तिक मास में विशेष पूजा-उपासना एवं कथा प्रवचनों का क्रम चलता रहता है। 

 

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

क्या आपके मोबाइल नंबर का अंतिम अंक आपके लिए शुभ है ?

हिंदू पुराण, ज्योतिष, नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और भविष्‍य मालिका की 6 कॉमन भविष्यवाणियां

1914 के विश्‍व युद्ध का इतिहास दोहराएगा 2026, दोनों साल के कैलेंडर में चौंकाने वाली समानता

Mahavir Jayanti: महावीर जयंती 2026: भगवान महावीर के उपदेश और जीवन से जुड़ी प्रेरणादायक बातें

Kharmas 2026: खरमास में करें 5 उपाय, पितरों को मिलेगी शांति

सभी देखें

धर्म संसार

31 March Birthday: आपको 31 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 31 मार्च 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

मंगल-शनि की युति से बनेगा ज्वालामुखी योग, दुनिया में हो सकती हैं ये 5 बड़ी घटनाएं

यहूदी, ईसाई और मुस्लिम धर्म की भविष्‍वाणी: क्या यही है 'कयामत' की लड़ाई?

02 अप्रैल से बनेगा विस्फोटक योग, जानिए 12 राशियों पर कैसा रहेगा प्रभाव, 5 अचूक उपाय

अगला लेख