dharma sangrah
✕

ज्येष्ठ गौरी पूजा कैसे करते हैं, जानिए मुहूर्त और सरल विधि

Webdunia
Jyeshtha Gauri Vrat 
 
 
 
 
 
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को ज्येष्ठा गौरी पूजन व्रत मनाया जाता है। मान्यतानुसार अपने सुहाग की रक्षा के लिए जब असुरों से पीड़ित सर्व स्त्रियां श्री महालक्ष्मी माता गौरी की शरण में गईं तब उन्होंने इसी दिन असुरों का संहार करके उनके शरण में आई सभी स्त्रियों के पतियों की रक्षा करके सभी प्राणियों को सुखी किया था।

हिंदू धर्म में इस व्रत की महिमा अपरंपार है। अखंड सुहाग की प्राप्ति की कामना से इस दिन महिलाएं ज्येष्ठा गौरी का व्रत करती हैं। अष्टमी के दिन मां गौरी विसर्जन किया जाता है। यह पर्व महाराष्ट्र और कर्नाटक में विशेष महत्व का माना गया है। 
 
सरल पूजन विधि-
 
ज्येष्ठा गौरी पूजन व्रत 3 दिनों का होता है। 
 
इस व्रत के लिए धातु या मिट्टी की प्रतिमा बनाकर अथवा कागज पर श्री लक्ष्मी का चित्र बनाकर उस चित्र का, तथा कई स्थानों पर नदी के तट से पांच कंकड़ लाकर उनका गौरी के रूप में पूजन किया जाता है। 
 
महाराष्ट्र में अधिकतर स्थानों पर पांच छोटे मिट्टी के घडे एक के ऊपर एक रखकर उस पर मिट्टी से बना गौरी का मुखौटा रखते हैं। कुछ स्थानों पर सुगंधित फूल देने वाली वनस्पतियों के पौधे अथवा गुलमेहंदी के पौधे एकत्र कर बांधकर उनकी प्रतिमा बनाते हैं और उस पर मिट्टी से बना मुखौटा चढ़ाते हैं। 
 
उस मूर्ति को साड़ी पहना कर गहणों से सजाकर उसका पूजन करते हैं। 
 
गौरी की स्थापना के दूसरे दिन उनका पूजन कर नैवेद्य निवेदित किया जाता है। 
 
और तीसरे दिन गौरी का नदी में विसर्जन किया जाता हैं। मान्यतानुसर इस दिन घर लौटते समय उस नदी की रेत अथवा मिट्टी घर लाकर पूरे घर में छिड़कते हैं।
 
- गौरी देवी के मंत्र
 
* ॐ शिवाये नम:। * ॐ उमाये नम:। * ॐ पार्वत्यै नम:। * ॐ जगद्धात्रयै नम:।
 
ज्येष्ठ गौरी पूजन के शुभ मुहूर्त
 
ज्येष्ठ गौरी पूजन का यह पर्व 12 सितंबर, रविवार को अनुराधा नक्षत्र में प्रारंभ हुआ था, जो कि 14 सितंबर, मंगलवार को ज्येष्ठ गौरी का विसर्जन होगा। 14 सितंबर को अष्टमी के तिथि के दिन सुबह 07:05 मिनट से शाम 06:42 मिनट तक गौरी विसर्जन का मुहूर्त है। इसकी कुल अवधि- 11 घंटे, 37 मिनट तक रहेगी। मूल नक्षत्र में सुबह 07:05 बजे से प्रारंभ होकर 15 सितंबर, 2021 को प्रात: 05:55 मूल नक्षत्र समाप्त होगा। 

ALSO READ: दधीचि जयंती पर महर्षि के बारे में 10 बड़ी बातें


सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 14 नवंबर 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

हिंदू नववर्ष 2084: 7 अप्रैल 2027 से शुरू होगा 'रौद्र' संवत्सर, जानिए इस साल ग्रहों की कैबिनेट में किसे मिला कौन-सा पद और क्या है पूजन विधि

Chhath Puja Katha 2026: श्मशान घाट पर मृत बालक को जीवित कर छठी मैया ने शुरू की थी यह परंपरा, पढ़ें सबसे प्रामाणिक कथा

Kharna Puja 2026: छठ के दूसरे दिन भूलकर भी न करें ये 6 गलतियां, जानें खरना पूजा विधि और 36 घंटे के व्रत के नियम

देवउठनी एकादशी पर गन्ने का क्यों है इतना महत्व? जानिए सदियों पुरानी परंपरा

सभी देखें

धर्म संसार

Chhath Puja 2026: 15 नवंबर 2026 को दिया जाएगा डूबते सूर्य को सांध्य अर्घ्य, घाट पर जाने से पहले जान लें क्या करें और क्या नहीं

देवउठनी एकादशी से क्या है तुलसी विवाह का संबंध? जानिए धार्मिक मान्यता

देवउठनी एकादशी पर क्यों जागते हैं भगवान विष्णु? जानिए इस दिन का खास महत्व

सूर्य गोचर 2026: वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे सूर्य, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर कैसा होगा असर

13 November Birthday: आपको 13 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख