dharma sangrah
✕

jitiya vrat 2019 कब है : जीवित्पुत्रिका व्रत कब करें, तिथि को लेकर संशय

Webdunia
इस बार जीवित्पुत्रिका व्रत दो दिनों का हो गया है। कुछ लोग 22 सितंबर को जिउतिया व्रत रखेंगे और 23 सितंबर की सुबह पारण करेंगे। वहीं कुछ लोग 21 सितंबर को व्रत रखेंगे और 22 सितंबर की दोपहर तीन बजे पारण करेंगे। बनारस पंचांग के मुताबिक जिउतिया व्रत 24 घंटे का है और व्रती 33 घंटे का व्रत रखेंगे। वंश वृद्धि व संतान की लंबी आयु के लिए महिलाएं जिउतिया का निर्जला व्रत रखती हैं। सनातन धर्मावलंबियों में इस व्रत का खास महत्व है।
 
प्राय: जितिया का व्रत दो दिन हो ही जाता है। एक मत चन्द्रोदयव्यापिनी अष्टमी का पक्षधर है तो दूसरा सूर्योदयव्यापिनी अष्टमी का। सूर्योदय से सूर्योदय तक 24 घंटे का ही कोई व्रत होता है, अत: वैसा ही आचरण करना चाहिए। 21 सितंबर शनिवार को अष्टमी अपराह्न 3.43 से प्रारंभ है और 22 सितंबर, रविवार को अपराह्न 2.49 तक है। 
 
सूर्योदयव्यापिनी अष्टमी के पक्ष में है। जब सूर्योदय से हम अष्टमी का ग्रहण करते हैं तो उसके पहले जैसे सरगही करते हैं, कर सकते हैं। अगले दिन 23 सितंबर, सोमवार को नवमी 1.30 बजे दिन तक है। ऐसे में पारण का भी कोई व्यवधान नहीं है। अष्टमी का व्रत नवमी में पारण, सूर्योदय से व्रत प्रारंभ और अगले सूर्योदय के बाद पारण।
 
अन्य मतानुसार जीवित्पुत्रिका व्रत अष्टमी तिथि में संपन्न की जाती और पारण नवमी तिथि में करना शास्त्र सम्मत माना जाता है। आश्विन कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 22 सितंबर को अपराह्न 2:39 तक है। उदया तिथि अष्टमी रविवार 22 सितंबर को है। 
 
इसी मतानुसार जीवित्पुत्रिका व्रत एवं उपवास 22 सितंबर को रखना शास्त्र सम्मत है। रविवार को सायं 5.37 से 7.5 बजे के बीच मीन लग्न में विधि अनुसार अपने आराध्य एवं श्री नारायण भगवान विष्णु की आराधना फलप्रद है, क्योंकि इस सायंकाल में मीन लग्न में गुरु की त्रिकोण स्थिति के साथ सूर्य बुध चंद्रमा की केंद्रीय स्थिति उत्तम भक्ति भाव के लिए श्रेष्ठ योग है। नवमी युक्त उदया तिथि में 23 तारीख को सुबह पारण करना श्रेयस्कर होगा।
 
जिस दिन आश्विन कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि में सूर्योदय हो उसी तिथि में जिउतिया व्रत शास्त्र सम्मत है। इस बार रविवार 22 सितंबर को सूर्योदय में अष्टमी तिथि है। इस व्रत के लिए अष्टमी तिथि में सूर्योदय का होना अनिवार्य है। अधिकांश पंडितों ने 22 सितंबर को निर्जला जिउतिया व्रत की बात कही है।

ALSO READ: सर्वपितृ अमावस्या से पहले जान लें श्राद्ध के पिण्डों का रहस्य

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

सूर्य गोचर 2026: वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे सूर्य, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर कैसा होगा असर

13 November Birthday: आपको 13 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 13 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Chhath Puja 2026: नहाय-खाय से लेकर उषा अर्घ्य तक, तस्वीरों में देखें छठ महापर्व के चारों दिनों की पूरी विधि

छठ पूजा 2026: जानें पूजा की पूरी सामग्री लिस्ट, पारंपरिक पकवान, सही विधि और व्रत कथा

सभी देखें

धर्म संसार

छठ मैया की आरती | Chhath Maiya Ki Aarti

छठ पूजा में क्यों चढ़ाया जाता है ठेकुआ? जानिए इसका धार्मिक महत्व

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 13 नवंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

छठ महापर्व 2026: जानें सांध्य और उषा अर्घ्य देने की संपूर्ण शास्त्रोक्त विधि और मंत्र

छठ पूजा खरना 2026: दूसरे दिन क्या करें और क्या नहीं? जानिए पूजा के नियम, प्रसाद और जरूरी सावधानियां

अगला लेख