rashifal-2026

नवंबर 2019 कैलेंडर : इस माह के प्रमुख दिवस, व्रत, तीज त्योहार और पर्व

Webdunia
अंग्रेजी कैलेंडर का नया माह नवंबर प्रारंभ हो गया है। नवंबर माह के पहले ही सप्ताह में सूर्य देव और छठी मैया की उपासना का पर्व छठ पूजा है। छठ पूजा बिहार, झारखंड, यूपी, दिल्ली, मुंबई जैसे राज्यों और शहरों में धूमधाम से मनाया जाता है। इसके बाद अक्षय नवमी, गोपाष्टमी, देवउठनी एकादशी, तुलसी विवाह, शनि प्रदोष, वैकुण्ठ चतुर्दशी, देव दीपावली, कार्तिक पूर्णिमा और पुष्कर स्नान जैसे महत्वपूर्ण व्रत एवं त्योहार आने वाले हैं। हिन्दू कैलेंडर के अनुसार यह सभी महत्वपूर्ण व्रत एवं त्योहार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष में आ रहे हैं।
 
कार्तिक पूर्णिमा के दिन सिखों के गुरु नानक देव जी की जयंती है, यह सिखों का सबसे बड़ा पर्व है, इसे गुरु पर्व या प्रकाश पर्व भी कहा जाता है। यह दीपावली के 15 दिनों बाद मनाया जाता है। वहीं कार्तिक पूर्णिमा के दिन हिन्दुओं में स्नान का विशेष महत्व है। 12 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के बाद हिन्दू कैलेंडर का नया मास प्रारंभ हो जाएगा। इसमें काल भैरव जयंती, उत्पन्ना एकादशी, मार्गशीर्ष या दर्श अमावस्या, मासिक शिवरात्रि, विनायक चतुर्थी जैसे व्रत एवं त्योहार आएंगे।
 
01 नवंबर- शुक्रवार, लाभ पंचमी, छठ पूजा खरना।
 
02 नवंबर- शनिवार: छठ पूजा संध्या अर्घ्य।
 
04 नवंबर- सोमवार: गोपाष्टमी, मासिक दुर्गाष्टमी, छठ पूजा सूर्योदय अर्घ्य और पारण।
 
05 नवंबर- मंगलवार: अक्षय नवमी, जगद्धात्री पूजा।
 
07 नवंबर- गुरुवार: कंस वध।
 
08 नवंबर- शुक्रवार: देवउठनी एकादशी, भीष्म पंचक प्रारंभ, योगेश्वर द्वादशी।
 
09 नवंबर- शनिवार: तुलसी विवाह, शनि प्रदोष व्रत, शनि त्रयोदशी।
 
10 नवंबर- रविवार: वैकुण्ठ चतुर्दशी, विश्वेवर व्रत।
 
11 नवंबर- सोमवार: मणिकर्णिका स्नान, चौमासी चौदस।
 
12 नवंबर- मंगलवार: देव दीपावली, कार्तिक पूर्णिमा, पुष्कर स्नान। गुरुनानक देव की जयंती।
 
13 नवंबर- बुधवार: मार्गशीर्ष प्रारंभ।
 
14 नवंबर- गुरुवार: रोहिणी व्रत।
 
15 नवंबर- शुक्रवार: संकष्टी चतुर्थी।
 
17 नवंबर- रविवार: वृश्चिक संक्रांति।
 
19 नवंबर- मंगलवार: काल भैरव जयंती।
 
22 नवंबर- शुक्रवार: उत्पन्ना एकादशी।
 
23 नवंबर- शनिवार: गौड़ उत्पन्ना एकादशी, वैष्णव उत्पन्ना एकादशी।
 
24 नवंबर- रविवार: रवि प्रदोष व्रत।
 
25 नवंबर- सोमवार: मासिक शिवरात्रि।
 
26 नवंबर- मंगलवार: मार्गशीर्ष या दर्श अमावस्या।
 
30 नवंबर- शनिवार: विनायक चतुर्थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

सूर्य-राहु युति कुंभ राशि में: 1 महीने तक रहेगा ग्रहण योग, इन 3 उपायों से बचेंगी परेशानियां

Lakshmi Narayan Yoga: कुंभ राशि में बना लक्ष्मी नारायण योग, इन 5 राशियों को अचानक मिलेगा धन लाभ

कुंभ राशि में 18 साल बाद राहु का दुर्लभ संयोग, 10 भविष्यवाणियां जो बदल देंगी जीवन

शुक्र का राहु के शतभिषा नक्षत्र में गोचर, 5 राशियों को रहना होगा सतर्क

कुंभ राशि में त्रिग्रही योग, 4 राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ

सभी देखें

धर्म संसार

17 February Birthday: आपको 17 फरवरी, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Surya Grahan 2026: आसमान में दिखेगा Ring of Fire, इन राशियों के लिए शुभ तो इन पर पड़ेगा अशुभ असर

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 17 फरवरी 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

Mangal gochar 2026: मंगल का कुंभ राशि में गोचर, 12 राशियों की किस्मत में होंगे बड़े बदलाव

आर्ट ऑफ लिविंग के अंतरराष्ट्रीय केंद्र में गुरुदेव श्री श्री रविशंकर की पावन उपस्थिति में महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सागर

अगला लेख