Publish Date: Wed, 27 Jul 2022 (08:03 IST)
Updated Date: Wed, 27 Jul 2022 (14:04 IST)
Hariyali teej 2022: श्रावण मास में हरियाली अमावस्या के बाद शुक्ल पक्ष की तीज को हरियाली तीज का पर्व मनाया जाता है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार हरियाली तीज 31 जुलाई 2022 को है। इस दिन से महिलाओं के व्रतों की शुरुआत होती है। आओ जानते हैं कि इस दिन कौनसे 6 खास कार्य किए जाते हैं।
1. व्रत : हरियाली तीज श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तीज को आती है। हरियाली तीज के दिन महिलाएं सामान्य व्रत रखती हैं। कहते हैं कि माता पार्वती के व्रत की शुरुआत हरियाली तीज से होकर हरितालिका तीज को समाप्त होती है। हरियाली तीज के दिन विवाहित स्त्रियां अपने पति की दीर्घायु के लिए व्रत रखती हैं।
2. पूजा : इस दौरान महिलाएं व्रत रखकर माता पार्वती की पूजा और आराधना करती है। आस्था, सौंदर्य और प्रेम का यह त्योहार हरियाली तीज भगवान शिव और माता पार्वती के पुनर्मिलन की याद में मनाया जाता है।
3. श्रृंगार : इस दौरान महिलाएं 16 श्रृंगार करती है। मेंहदी लगाती हैं, श्रृंगार करती हैं।
4. लोकगीत : इस दिन महिलाएं हरा लहरिया या चुनरी पहनकर माता पार्वतीजी के लोगगीत गाती हैं।
5. झूला झूलना : इस दिन सावन के झूले पड़ते हैं। महिलाएं झूला झूलती हैं और खुशियां मनाती हैं।
6. मेला : हरियाली तीज के दिन अनेक स्थानों पर मेले लगते हैं और माता पार्वती की सवारी बड़े धूमधाम से निकाली जाती है।
webdunia
Publish Date: Wed, 27 Jul 2022 (08:03 IST)
Updated Date: Wed, 27 Jul 2022 (14:04 IST)