Festival Posters

Festivals in July: श्रावण मास के आगामी तीज-त्योहार एक नजर में, जानिए

Webdunia
festivals in July 2020
 
हिंदू कैलेंडर अनुसार श्रावण और भाद्रपद 'वर्षा ऋतु' के मास हैं। यह माह जुलाई, अगस्त, सितंबर में पड़ता है। यह समय नया जीवन लेकर आता है। इस ऋतु में चार्तुमास, श्रावण मास, हरियाली तीज, नाग पंचमी, रक्षाबंधन और कृष्ण जन्माष्टमी सबसे बड़े त्योहार हैं।

इसके साथ ही श्रावण मास में सूर्य कर्क संक्रांति, गणेश चतुर्थी, कामिका एकादशी, मौना पंचमी, सावन शिवरात्रि, शिव चतुर्दशी व्रत, मंगला गौरी व्रत, श्राद्ध अमावस्या और पुत्रदा/पवित्रा एकादशी आदि व्रत भी आते हैं। 
 
अत: जुलाई माह में निम्न प्रमुख त्योहार रहेंगे- 
 
1 जुलाई 2020, बुधवार को जहां देवशयनी एकादशी, आषाढ़ी एकादशी रहीं। वहीं 5 जुलाई को गुरु-पूर्णिमा, आषाढ़ पूर्णिमा व्रत मनाया गया। इसके साथ ही 8 जुलाई, बुधवार को संकष्टी चतुर्थी व्रत तथा 16 जुलाई को कामिका एकादशी एवं कर्क संक्रांति पर्व मनाया जाएगा।

18 जुलाई, शनिवार को मासिक शिवरात्रि, प्रदोष व्रत तथा 20 जुलाई, सोमवार को श्रावण मास की अमावस्या मनाई जाएगी। 23 जुलाई, गुरुवार को हरियाली तीज, 25 जुलाई, शनिवार को नाग पंचमी तथा 30 जुलाई, गुरुवार को श्रावण मास की पुत्रदा एकादशी मनाई जाएगी और 3 अगस्त को रक्षाबंधन मनाया जाएगा। 
 
इसके साथ ही इस बार श्रावण में 5 सोमवार पड़ेंगे, जिसमें 3 सोमवार कृष्ण पक्ष और 2 शुक्ल पक्ष में आएंगे। इसके साथ ही श्रावण मास में 10 जुलाई को मौना पंचमी और 7 जुलाई, 14 जुलाई, 21 जुलाई और 28 जुलाई को मंगला गौरी व्रत का पर्व मनाया जाएगा।  जुलाई माह के इन प्रमुख पर्वों के समय में चारों तरफ धर्म की धारा बहेगी।

 ALSO READ: जुलाई माह 2020 के पर्व और विशेष त्योहार

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

हिंदू पुराण, ज्योतिष, नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और भविष्‍य मालिका की 6 कॉमन भविष्यवाणियां

सूर्य का मीन राशि में गोचर: इन 6 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की और धन के नए रास्ते

चैत्र नवरात्रि 2026: घट स्थापना का शुभ मुहूर्त क्या है? जानें कलश स्थापना का सही समय

हिंदू नववर्ष 2083 के कौन है वर्ष का राजा और मंत्री, किन राशियों पर रहेगा शुभ प्रभाव

विक्रम संवत सबसे प्राचीन होने के बाद भी भारत का राष्ट्रीय कैलेंडर क्यों नहीं बना? जानिए 3 बड़े कारण

सभी देखें

धर्म संसार

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (24 मार्च, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 24 मार्च 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

24 March Birthday: आपको 24 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अशोक अष्टमी: चैत्र नवरात्रि का वह पर्व जो मिटा देता है जीवन के समस्त शोक

रामनवमी 2026: प्रभु श्रीराम को लगाएं ये 5 खास भोग, तुरंत प्रसन्न होकर देंगे आशीर्वाद

अगला लेख