शुरू हो रहा है चातुर्मास, 4 माह में कर लें ये 4 काम तो हो जाएंगे स्वस्थ

WD Feature Desk
सोमवार, 1 जुलाई 2024 (17:05 IST)
Chaturmas 2024 : हिन्दू कैलेंडर के अनुसार आषाढ़ शुक्ल देवशयनी एकादशी यानी 17 जुलाई 2024 से चातुर्मास प्रारंभ हो गए हैं। शास्त्रों के अनुसार चातुर्मास में तप, साधना या जप बहुत जल्दी फलित होते हैं। इसलिए साधना और सिद्धियों के लिए इन चार माह को सबसे उत्तम माह बताया गया है। कहते हैं कि इन चार माह में सेहत में भी सुधार करके स्वस्थ हुआ जा सकता है। कौनसे चार कार्य करना चाहिए जो सेहतमंद बना सकते हैं।
 
1. त्याज्य पदार्थ : चातुर्मास में तेल से बनी चीजों का सेवन न करें, दूध, शकर, दही, तेल, बैंगन, पत्तेदार सब्जियां, नमकीन या मसालेदार भोजन, मिठाई, सुपारी, मांस और मदिरा का सेवन नहीं करें। श्रावण में पत्तेदार सब्जियां यथा पालक, साग इत्यादि, भाद्रपद में दही, आश्विन में दूध, कार्तिक में प्याज, लहसुन और उड़द की दाल, आदि का त्याग कर दिया जाता है।ALSO READ: चातुर्मास में इस बार करें ये खास 4 काम तो जीवनभर का मिट जाएगा संताप
 
2. व्रत : चातुर्मास में दिन में एक ही समय भोजन करें और दूसरे समय सिर्फ ज्यूस पिएं। जूस में नारियल पानी, संतारा जूस या अनार जूस ले सकते हैं। या रात्रि में फलाहार कर सकते हैं। चातुर्मास का व्रत रख रहे हैं तो यदि आप बीमार हो जाएं तभी व्रत का त्याग कर सकते हैं अन्यथा व्रत को खंडित नहीं करना चाहिए।
 
3. ब्रह्मचर्य का पालन : इन चार माह में ब्रह्मचर्य का पालन करने से शरीर और मन को बहुत लाभ होता है। इसमें मन, वचन और कर्म से पवित्र बने रहें। कम से कम बोलें।
 
4. ध्यान योग या संत्संग : प्रतिदिन सुबह और शाम को 20-20 मिनट का ध्यान करें और सूर्य नम:स्कार करें। यदि ऐसा नहीं कर सकते हैं तो सत्संग का लाभ लें।ALSO READ: Chaturmas 2024 : कब से शुरू होगा चातुर्मास? इस दौरान क्‍या करना चाहिए?
 
चातुर्मास नियमों के 10 फायदे- 10 benefits of Chaturmas : 
 
1. आपकी सेहत में जबरदस्त सुधार होगा। रोग होगा तो मिट जाएगा।
 
2. मानसिक संताप मिट जाएंगे। किसी भी प्रकार से भय और चिंता नहीं रहेगी।
 
3. सभी तरह के मानसिक विकार मिट जाते हैं और मानसिक दृढ़ता प्राप्त होती है।
 
4. विधिवत व्रत और पूजन करने से भगवान विष्णु और शिवजी की कृपा प्राप्त होगी।
 
5. आत्म विश्‍वास, त्याग, समर्पण और संयम की भावना का विकास होता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Maha lakshmi 2024: महालक्ष्मी व्रत कब से होंगे प्रारंभ, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

Mahabharat : अर्जुन ने बचाई थी दुर्योधन की जान, बदले में दुर्योधन ने जो किया उससे कुरुक्षेत्र के युद्ध में सभी पांडवों की जान बच गई

Shani Margi : जल्द ही शनि चलेंगे सीधी चाल, इन राशियों के सुधरेंगे हाल, हर कदम पर मिलेगी सफलता

Dhanteras 2024 date and time: दिवाली के पहले धनतेरस का पर्व कब मनाया जाएगा, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

Ramdevra Baba ka mandir: रामदेवरा मंदिर जैसलमेर के बारे में 5 रोचक जानकारी

सभी देखें

धर्म संसार

September Weekly Calendar 2024: साप्ताहिक कैलेंडर हिन्दी में, जानें 09 से 15 सितंबर के शुभ मुहूर्त

Morai Chhath | आज ललिता षष्ठी, जानें क्यों मनाया जाता है भाद्रपद मास का मोरयाई छठ व्रत

Shani gochar 2025: शनि के कुंभ राशि से निकलते ही इन 4 राशियों को परेशानियों से मिलेगा छुटकारा

स्कंद षष्ठी व्रत पर जानें पूजन के शुभ मुहूर्त, मंत्र, महत्व और विधि

Aaj Ka Rashifal: किसके लिए शुभ समाचार लाया है 09 सितंबर 2024 का दिन, जानिए अपना राशिफल

अगला लेख
More