suvichar

चैत्र पूर्णिमा 2020 : इस पूर्णिमा पर करें ये 5 खास कार्य, होंगे 5 फायदे

अनिरुद्ध जोशी
चैत्र पूर्णिमा के दिन हनुमानजी का जन्म भी रहता है। ऐसे में यह पूर्णिमा और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। चैत्र पूर्णिमा को चैती पूनम के नाम से भी जाना जाता है। आओ जानते हैं कि कौनसे 5 प्रमुख कार्य इस पूर्णिमा के दिन करना चाहिए।
 
 
1. इस दिन भगवान सत्य नारायण की पूजा कर उनकी कृपा पाने के लिए सत्यनारायण की कथा सुनते हैं और पूर्णिमा का उपवास रखते हैं। इससे घर में सुख और समृद्धि बढ़ती है।
 
2. इस दिन रात्रि के समय चंद्रमा की पूजा की जाती है। यदि कुंडली में चंद्र दोष है तो वह दूर हो जाता है। 
 
3. उत्तर भारत में चैत्र पूर्णिमा के दिन हनुमान जयंती मनाई जाती है। इस दिन हनुमनजी की विधिवत पूजा करने से उनकी कृपा प्राप्त होती है। हर तरह के संकट मिट जाते हैं।
 
4. चैत्र पूर्णिमा पर नदी, तीर्थ, सरोवर और पवित्र जलकुंड में स्नान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। इस दिन दान, जप, हवन और व्रत भी किया जाता है। इस दिन गरीब व्यक्तियों को दान देना चाहिए।
 
5. कहते हैं कि इस दिन भगवान श्रीकृष्ण ने ब्रज में महाराज रचाया था। अत: इस दिन उनकी पूजा करने उन्हें भोग लगाने से जीवन में सुख और शांति की स्थापना होती है।
 
पूर्णिमा व्रत-पूजन नियम : प्रातः काल स्नान करने के पश्चात सूर्य मंत्र का उच्चारण करते हुए सूर्य देव को अर्घ्य दें। फिर व्रत का संकल्प लेकर भगवान सत्य नारायण की पूजा करने के बाद उनकी कथा सुने। हनुमानजी और श्रीकृष्ण का पूजन करने के बाद रात्रि में विधि पूर्वक चंद्रदेव का पूजन करने के बाद उन्हें जल अर्पण करें। अंत में किसी गरीब को भोजन कराएं या किसी मंदिर में दान देकर ही व्रत पूर्ण करें।

 
चेतावनी : इस दिन किसी भी प्रकार की तामसिक वस्तुओं का सेवन नहीं करना चाहिए। इस दिन शराब आदि नशे से भी दूर रहना चाहिए। इसके शरीर पर ही नहीं, आपके भविष्य पर भी दुष्परिणाम हो सकते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

हिंदू पुराण, ज्योतिष, नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और भविष्‍य मालिका की 6 कॉमन भविष्यवाणियां

सूर्य का मीन राशि में गोचर: इन 6 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की और धन के नए रास्ते

चैत्र नवरात्रि 2026: घट स्थापना का शुभ मुहूर्त क्या है? जानें कलश स्थापना का सही समय

हिंदू नववर्ष 2083 के कौन है वर्ष का राजा और मंत्री, किन राशियों पर रहेगा शुभ प्रभाव

विक्रम संवत सबसे प्राचीन होने के बाद भी भारत का राष्ट्रीय कैलेंडर क्यों नहीं बना? जानिए 3 बड़े कारण

सभी देखें

धर्म संसार

Numerology Horoscope 23 to 29 March 2026: मूलांक के अनुसार साप्ताहिक भविष्यफल: क्या कहते हैं आपके अंक इस सप्ताह?

दुर्गा महाअष्टमी 2026: सौभाग्य और सिद्धि पाने के 8 चमत्कारी उपाय, जरूर आजमाएं

रामनवमी 2026: ऐसे करें प्रभु श्रीराम की पूजा, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

Weekly Horoscope March 2026: जीवन में कई बदलावों का संकेत देगा यह सप्ताह, (साप्ताहिक राशिफल 23 से 29 मार्च तक)

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (22 मार्च, 2026)

अगला लेख