आंवला नवमी 2018 : इस विधि और पूजन सामग्री से मनाएंगे पर्व तो मिलेगा पूरा लाभ और सौभाग्य

Webdunia
17 नवंबर को है आंवला नवमी, जानिए विधि और पूजन सामग्री

कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की नवमी के दिन आंवला नवमी मनाई जाती है। इसे अक्षय नवमी के नाम से भी जाना जाता है।  इस बार अक्षय नवमी 17 नवंबर 2018 को है। 
 
इस दिन आंवला वृक्ष के नीचे बैठकर पूजा की जाती है। इस दिन आंवले के पेड़ के नीचे बैठकर भोजन करने का भी विशेष महत्व होता है। 
 
इन विशेष सामग्री के साथ ही पूजा करें। 
 
आंवला व अक्षय नवमी की पूजा सामग्री
 
1) फल, फूल
2)धूप व अगरबत्ती
3)दीपक व देसी घी
4) अनाज
5) तुलसी के पत्ते
6) कुमकुम, हल्दी, सिंदूर, अबीर, गुलाल, चंदन चूरा 
7) नारियल
8) मीठे गुलगुले, पुए और शहद 
9) दान सामग्री 
10) हरी श्रृंगार सामग्री 
 
आंवला नवमी पूजा विधि 
 
* इस दिन महिलाएं संतान प्राप्ति व उनकी सलामती के लिए पूजा करती हैं। 
* इस पूजा में पूरा परिवार व बच्चे शामिल होते हैं।  
* महिलाएं सूर्योदय से पूर्व उठकर स्नान आदि करें और आंवला के पेड़ की पूजा करें। 
* साथ ही परिक्रमा भी करें। 
* पूजा के बाद पूरा परिवार इसी पेड़ के नीचे खाना खाएं। 
* आंवला का पेड़ कई औषधि में इस्तेमाल होता है।
 * इसके महत्व को देखते हुए इसकी पूजा की जाती है। 
* आंवला को आयु और आरोग्यवर्धक कहा गया है। 
* इस दिन आंवले का सेवन किसी न किसी रूप में अवश्य करें। 
 
सबसे पहले पेड़ के आसपास फल, फूल, धूप, दीपक, अनाज, तुलसी पत्ते, कुमकुम, हल्दी, सिंदूर, अबीर, गुलाल, चंदन चूरा और नारियल के साथ पूरी पूजा सामग्री सजा लें। फिर मीठे गुलगुले, पुए और शहद का भोग लगाएं। स्वयं प्रसाद ग्रहण करें और परिवार में बांटें। हरी श्रृंगार सामग्री किसी नवविवाहिता को दें। अन्य दान सामग्री ब्राह्मणों को दें। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Ganesh Visarjan 2024: गणेश विसर्जन का 10वें दिन का शुभ मुहूर्त 2024, विदाई की विधि जानें

Surya in kanya : 16 सितंबर को सूर्य के कन्या राशि में जाने से 4 राशियों के बुरे दिन होंगे शुरू

Bhadrapada purnima 2024: भाद्रपद पूर्णिमा व्रत, महत्व, पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजन विधि और अचूक उपाय

Dussehra 2024: शारदीय नवरात्रि इस बार 10 दिवसीय, जानिए कब रहेगा दशहरा?

Surya in purva phalguni nakshatra : सूर्य के पूर्वा फाल्‍गुनी नक्षत्र में जाने से 4 राशियों को होगा धन लाभ

सभी देखें

धर्म संसार

Lakshmi : घर में लक्ष्मी के नहीं रुकने के 5 खास कारण

गणेश उत्सव पर भगवान गणपति को नौवें दिन कौन सा भोग लगाएं, प्रसाद चढ़ाएं

Ganesh utsav 2024: गणेश उत्सव के 10वें दिन के अचूक उपाय और पूजा का शुभ मुहूर्त

Ganesh utsav 2024: गणेश उत्सव के नौवें दिन के अचूक उपाय और पूजा का शुभ मुहूर्त

लालबागचा राजा में भक्‍तों को मार रहे धक्‍के, दर्शन में VIP को मजा, प्रजा को दे रहे सजा

अगला लेख
More