Publish Date: Friday, 30 January 2026 (17:42 IST)
Updated Date: Friday, 30 January 2026 (01:44 IST)
अक्षय तृतीया का अब तक का सबसे सरल और सस्ता उपाय
अक्षय तृतीया को सर्वसिद्ध मुहूर्त माना गया है। आप चाहें तो अक्षय तृतीया के दिन एक टोटका करके यह जान सकते हैं कि आने वाले साल में आपकी आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी। इसके लिए आपको सिर्फ पांच रुपए खर्च करने होंगे।
कैसी रहेगी आर्थिक स्थिति : अक्षय तृतीया पर इस टोटके से पता लगाएं
अक्षय तृतीया के दिन 5 रुपए का साबुत धनिया खरीदें। इसे संभालकर पूजा घर में रख दें।
रात को लक्ष्मी माता के सामने साबुत धनिया रखकर पूजा करें। अगले दिन प्रातः साबुत धनिया को गमले में या बाग में बिखेर दें। अगर साबुत धनिया से हरा भरा स्वस्थ पौधा निकल आता है तो आर्थिक स्थिति उत्तम होती है।
धनिया का पौधा हरा भरा लेकिन पतला है तो सामान्य आय का संकेत होता है।
पीला और बीमार पौधा निकलता है या पौधा नहीं निकलता है तो आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
देश के कई भागों में यह टोटका काफी प्रचलित है।