biodatamaker
✕

पुरुषोत्तम मास 2018 : जानें क्या खाएं, क्या न खाएं...

Webdunia
पुरुषोत्तम मास में कौन-सी चीजों का करें त्याग, जानिए 
 
पुरुषोत्तम मास भगवान विष्‍णु का प्रिय महीना है। इस मास में प्रभु श्रीराम, भगवान कृष्‍ण और श्रीहरि की उपासना का बहुत अधिक मह‍त्व है।

यह मास भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष फलदायी होता है। शास्त्रों में इस मास के दौरान तमोगुणयुक्त पदार्थों का सेवन करने की सख्त मनाही है। इस मास में जप, तप, दान करने का विशेष महत्व है, इतना ही नहीं इस मास में खाने-पीने की चीजों का बहुत महत्व है। आइए जानें पुरुषोत्तम मास में किन-किन चीजों का अपनाएं और किन-किन चीजों से परहेज रखें।
 
 
पुरुषोत्तम मास में क्या खाएं :- 
 
* इस माह में गेंहू, 
* चावल, 
* मूंग, 
* जौ, 
* मटर, 
* तिल, 
* ककड़ी, 
* केला, 
* आम, 
* घी, 
* सौंठ, 
* इमली, 
* सेंधा नमक, 
* आंवला 
आदि चीजों का सेवन करके भोजन करें तो उक्त व्यक्ति के जीवन में शारीरिक कष्ट कम होता है। इन चीजों अथा इनसे बने पदार्थ जीवन में सात्विकता की वृद्धि करते हैं। अत: इस माह उपरोक्त पदार्थों का सेवन अवश्य ही करना चाहिए।  
ALSO READ: आपने नहीं पढ़ी होगी अधिक मास की यह पौराणिक कथा
 
जानिए पुरुषोत्तम मास में क्या न खाएं :- 
 
* इस माह में उड़द, 
* मसूर की दाल, 
* बैंगन, 
* लहसुन, 
* प्याज, 
* राई, 
* मूली, 
* गाजर, 
* फूल गोभी, 
* पत्ता गोभी, 
* शहद, 
* मांस, 
* मदिरा, 
* धूम्रपान, 
* मादक द्रव्य 
आदि का सेवन करने से तमोगुण की वृद्धि का असर जीवनपर्यंत रहता है। अत: पुरुषोत्तम मास में इन चीजों का खान-पान वर्जित माना गया है। 
 
जो भी व्यक्ति पुरुषोत्तम मास के दौरान पूजा-पाठ में ध्यान लगाते हुए नियमानुसार खाने-पीने की चीजों को ग्रहण करता है, उसको जीवन के समस्त कष्टों से मुक्ति मिलती है तथा शरीर स्वस्थ बना रहता है। 

ALSO READ: अधिक मास में शुद्धता और पवित्रता के साथ करें श्रीहरि विष्णु का पूजन

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

धर्म संसार

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 19 अक्‍टूबर 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

18 October Birthday: आपको 18 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (18 अक्‍टूबर, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 अक्‍टूबर 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

विजयादशमी 2026: दशहरे पर खरीदें ये 10 शुभ चीजें, घर में आएगी सुख-समृद्धि

अगला लेख