Hanuman Chalisa

न्यू जर्सी में दो भारतीयों पर वीजा धोखाधड़ी का आरोप

Webdunia
वाशिंगटन। अमेरिकी राज्य न्यू जर्सी में दो भारतीयों पर वीजा धोखधड़ी का आरोप लगाया गया है जिन्होंने विदेशी नागरिकों से धन लेकर एक कॉलेज में नाममात्र के लिए उनका दाखिला कराया। वहां से उन्होंने अपने ग्राहकों का छात्र वीजा और पूर्णकालिक काम करने की अनुमति बरकरार रखी, जबकि वे कभी कक्षा में नहीं गए।


 
हरप्रीत सचदेवा (26) और संजीव सुखिजा (35) विदेशी कामगार वीजा पर हैं और वे फिलहाल न्यू जर्सी में रह रहे हैं। उन पर वीजा धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है।
 
न्याय विभाग ने कल एक बयान में कहा कि पांच अप्रैल 2016 को सचदेवा और सुखिजा सहित 22 दलालों, भर्ती करने वालों और कर्मचारियों के खिलाफ विदेशी नागरिकों को यूनिवर्सिटी ऑफ न्यू जर्सी (यूएनएनजे) में दाखिला दिलाने का आरोप लगाया गया था।
 
सचदेवा और सुखिजा न्यू जर्सी के सॉमरसेट स्थित राइट ओपीटी में कर्मचारी थे, जो कथित रूप से अंतरराष्ट्रीय छात्रों की भर्ती करने और परामर्श देने वाली कंपनी है।
 
यूएनएनजे ने खुद को एक ऐसे स्कूल के तौर प्रस्तुत किया जिसके पास फॉर्म आई-20 जारी करने का अधिकार है।
 
यह फॉर्म प्रमाणित करता है कि विदेशी छात्र को स्कूल में स्वीकार कर लिया गया है और वह पूर्णकालिक छात्र होगा। यह वैध विदेशी छात्रों को एफ-1 छात्र वीजा प्राप्त करने में सक्षम बनाता है।
 
अदालती दस्तावेजों के मुताबिक, सचदेवा और सुखिजा ने राइट ओपीटी के विदेशीकर्मियों से कहा कि वे यूएनएनजे में बिना कक्षा में जाए फीस देकर दाखिला ले सकते हैं। (भाषा) 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

पोहा, समोसा खाकर हो गए हैं बोर तो नाश्ते में खाएं स्प्राउट्स चाट, 5 फायदे: Healthy Breakfast Ideas

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

सनातन परंपरा का यह एक नियम, जिसे अब मान रही है मॉडर्न साइंस; रोज सुबह करने से बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

सभी देखें

नवीनतम

अजेय प्रताप : क्यों 'हल्दीघाटी और घास की रोटी' से कहीं बड़ा है महाराणा प्रताप का इतिहास?

Lucky Plants: घर की बालकनी में लगाएं ये 5 पौधे, खुल जाएंगे तरक्की के बंद दरवाजे

Yoga Day Essay: योग अपनाएं, स्वस्थ जीवन पाएं: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस विशेष निबंध

Kids Shorts: इस तरह सीखा हनुमानजी ने आकाश में उड़ना

अमर स्वाभिमान का प्रतीक हल्दीघाटी युद्ध के 450 वर्ष

अगला लेख