भारतीय मूल के कारोबारी लड़ेंगे अमेरिकी संसद का चुनाव

Webdunia
वॉशिंगटन। अमेरिका में भारतीय मूल के निवेश बैंकर ने कनेक्टिकट में प्रतिनिधि सभा के  लिए कांग्रेस की 1 सीट पर चुनाव लड़ने की अपनी योजना की घोषणा की है।
 
हैरी अरोड़ा (48) डेमोक्रेटिक पार्टी के मौजूदा सांसद जिम हिमेस के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे,  जो जनवरी 2009 से चौथी कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। अरोड़ा  अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में भारतीय-अमेरिकियों के अनौपचारिक समूह 'समोसा कॉकस' में  रिपब्लिकन आवाज बनकर प्रतिनिधित्व करना चाहते हैं।
 
वर्तमान में अमेरिका की प्रतिनिधि सभा में चारों भारतीय- अमेरिकी सांसद अमी बेरा, रो  खन्ना, राजा कृष्णमूर्ति और प्रमिला जयपाल डेमोक्रेटिक पार्टी के हैं। भारत में पैदा हुए  अरोड़ा वर्ष 2012 से लंदन स्थित कंपनी नॉर्थलैंडर कमोडिटी एडवाइजर्स में साझेदार हैं। वर्ष  2006 में उन्होंने अपनी खुद की कंपनी शुरू की।
 
उन्होंने एक बयान में कहा कि अर्थव्यवस्था और नीतियों को लेकर मेरी समझ से मैं ऐसी  नीतियां लेकर आऊंगा, जो मौजूदा नीतियों से हुए नुकसान को कम करेगी। कारोबारी जीवन  में सफलता के बाद मैं जनहित के लिए काम करना चाहता हूं। मैं इसे अपना कर्तव्य  मानता हूं।
 
इस सीट के लिए रिपब्लिकन पार्टी का प्राइमरी चुनाव 14 अगस्त को होना है। अभी तक वे  चुनावी दौड़ में पार्टी के इकलौते उम्मीवार हैं। वे पहली बार चुनावी राजनीति में उतर रहे हैं।  (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

अंतरराष्ट्रीय बुकर प्राइज क्या है? कब शुरू हुआ और किसे मिलता है? जानिए कौन रहे अब तक के प्रमुख विजेता

स्किन से लेकर डाइबिटीज और बॉडी डिटॉक्स तक, एक कटोरी लीची में छुपे ये 10 न्यूट्रिएंट्स हैं फायदेमंद

ये हैं 'त' अक्षर से आपके बेटे के लिए आकर्षक नाम, अर्थ भी हैं खास

अष्टांग योग: आंतरिक शांति और समग्र स्वास्थ्य की कुंजी, जानिए महत्व

पर्यावरणीय नैतिकता और आपदा पर आधारित लघु कथा : अंतिम बीज

सभी देखें

नवीनतम

अल्जाइमर समेत इन 6 बीमारियों के लिए सबसे असरदार है मेडिटेशन

बच्चों के नाम रखते समय भूल कर भी न करें ये गलतियां, जानिए नामकरण में किन बातों का रखना चाहिए ध्यान

कांस में ऐश्वर्या ने मांग में सजाया सिन्दूर, दुनिया को दिया देश की संस्कृति और ताकत का संदेश

शक्कर छोड़ने के पहले जान लें वो 8 जरूरी बातें जो आपको पहले से पता होनी चाहिए

Operation Sindoor पर भाषण: सिन्दूर का बदला खून, अदम्य साहस और अटूट संकल्प की महागाथा

अगला लेख