Daily Horoscope

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia

आज के शुभ मुहूर्त

(श्री राधाष्‍टमी)
  • तिथि: भाद्रपद शुक्‍ल अष्टमी
  • त्योहार/व्रत/मुहूर्त: श्री राधाष्‍टमी
  • अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:08 से 12:56 तक।
  • राहुकाल: सुबह 09:29 से 11:01 तक।
webdunia

बैंकॉक में भी नवरात्रि की धूम

Advertiesment
Navratri
थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के सबसे पुराने हिंदू मंदिर श्री मरियम्मन में नवरात्रि का समारोह जोर–शोर से चल रहा है। 1879 में बने इस मंदिर में माँ पार्वती अपने दक्षिण भारतीय स्वरूप में विराजित हैं।
बैंकॉक नवरात्रि के और फोटो देखें...
 
मंदिर परिसर में माँ दुर्गा की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है। पांडाल में फूलों की सुंदर सजावट की गई है। नवरात्रि के पूरे नौ दिन सुबह–शाम पूरे विधि–विधान से शक्ति स्वरूपा का पूजन और हवन किया जाता है जो देर रात तक चलता रहता है। हवन के दौरान मंदिर के मुख्य पुजारी द्वारा विभिन्न प्रकार की आहुतियाँ जिनमें माँ की चुनरी भी शामिल है, देखते ही बनती हैं। 
 
webdunia
माँ दुर्गा थाई समुदाय में लगभग उतनी ही पूजी जाती हैं जितनी भारत में, इसलिए मंदिर में आने वाले थाई भक्तों की संख्या भारतीय हिंदुओं से कई अधिक है। उनका पूजा का तरीका भी हिंदू विधि–विधान से काफी मिलता–जुलता है।
 
webdunia
नवरात्रि के दौरान हर दिन अलग–अलग आयोजन किए जा रहे हैं जिसकी पूर्णाहुति दशहरे को होगी। इस दिन पास से गुजरने वाली मुख्य सड़क बंद रहेगी और भव्य आयोजन मंदिर के बाहर तक होगा। इस दिन माँ मंदिर से बाहर भ्रमण पर भी निकलेंगीं। (बैंकॉक से)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नवरात्रि में घर के दरवाजे पर बनाएं स्वस्तिक का चिह्न, मिलेगी सुख-समृद्धि...