आसियान देशों में बसे प्रवासी देश में करें निवेश- सुषमा

Webdunia
सिंगापुर। भारत ने दक्षिण पूर्वी एशियाई देशों में बसे प्रवासी भारतीयों से देश में निवेश करने का आह्वान करते हुए कहा है कि वे 'मेक इन इंडिया' और 'कारोबारी सुगमता' जैसी नीतियों से पैदा हुए अवसरों का लाभ उठाएं।
       
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने यहां प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रवासी भारतीय समुदाय से आह्वान किया कि वे निवेश की दृष्टि से बदलते हुए भारत को इसके विकास को देखें।
      
उन्होंने कहा, 'भारत आज 100-150 वर्ष पुराना भारत नहीं रह गया है। देश पूरी तरह से बदल चुका है। विदेश मंत्रालय के अनुसार दुनियाभर में बसे कुल 3.1 करोड़ प्रवासी भारतीयों और भारतीय मूल के लोगों में से लगभग 60 लाख 10 आसियान देशों में बसे हुए हैं।'
    
श्रीमती स्वराज ने कहा, 'भारतीय अर्थव्यवस्था में मजबूती आने के साथ दूसरे देशों के साथ उसके संबंध भी प्रगाढ होंगे। इससे देश का व्यापार और निवेश भी बढ़ेगा। भारत और दक्षिण एशियाई देशों के बीच 'संस्कृति की सहजता' है।'
   
उन्होंने कहा कि आसियान के साथ प्रगाढ़ संबंधों से दोनों पक्षों विकास और समृद्धि की ओर अग्रसर होंगे। उन्होंने कहा, 'दक्षिण पूर्वी एशिया में प्रवासी भारतीयों के रूप में हमारे पास अपरिमित संसाधन हैं। जो पुराने मार्गों पर नई यात्रा के लिए पुल का काम करेंगे।' (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

अंतरराष्ट्रीय बुकर प्राइज क्या है? कब शुरू हुआ और किसे मिलता है? जानिए कौन रहे अब तक के प्रमुख विजेता

स्किन से लेकर डाइबिटीज और बॉडी डिटॉक्स तक, एक कटोरी लीची में छुपे ये 10 न्यूट्रिएंट्स हैं फायदेमंद

ये हैं 'त' अक्षर से आपके बेटे के लिए आकर्षक नाम, अर्थ भी हैं खास

अष्टांग योग: आंतरिक शांति और समग्र स्वास्थ्य की कुंजी, जानिए महत्व

पर्यावरणीय नैतिकता और आपदा पर आधारित लघु कथा : अंतिम बीज

सभी देखें

नवीनतम

करोड़पति होते हैं इन 5 नामाक्षरों के जातक, जिंदगी में बरसता है पैसा

अल्जाइमर समेत इन 6 बीमारियों के लिए सबसे असरदार है मेडिटेशन

बच्चों के नाम रखते समय भूल कर भी न करें ये गलतियां, जानिए नामकरण में किन बातों का रखना चाहिए ध्यान

कांस में ऐश्वर्या ने मांग में सजाया सिन्दूर, दुनिया को दिया देश की संस्कृति और ताकत का संदेश

शक्कर छोड़ने के पहले जान लें वो 8 जरूरी बातें जो आपको पहले से पता होनी चाहिए

अगला लेख