Hanuman Chalisa

हजारों भारतीय वीजा की तय समय से अधिक रुके रहे

Webdunia
सोमवार, 5 जून 2017 (14:48 IST)
वॉशिंगटन। पिछले दिनों में जारी एक नई रिपोर्ट में कहा गया था कि पिछले साल अमेरिका में 30,000 से अधिक भारतीय तय समय से अधिक समय तक देश में रुके थे। आंकड़ों में यह भी कहा गया था कि 2016 में विभिन्न वीजाओं पर कुल 14 लाख लोग भारत से अमेरिका आए थे।
 
अमेरिका के होमलैंड सिक्योरिटी डीएचएस विभाग ने कारोबार, पर्यटन, छात्र एवं गैर आव्रजन आगंतुकों के तौर पर आगंतुक अदला-बदली समेत विभिन्न वीजाओं पर अमेरिका आने वाले विदेशी आगंतुकों के प्रस्थान एवं अतिरिक्त प्रवास पर वार्षिक आधिकारिक रिपोर्ट कांग्रेस में पेश की।
 
रिपोर्ट में कुल गैर आव्रजक आगंतुकों में से करीब 96 प्रतिशत को कवर किया गया। रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2016 में अमेरिका से 5 करोड़ गैर प्रवासियों के जाने की संभावना थी। इनमें से 7,39,478 ऐसे थे जिन्होंने अपने प्रवास की अवधि में विस्तार दिया था। नतीजतन तय समय से अधिक समय प्रवास करने वाले लोगों का कुल दर 1.47 प्रतिशत रही।
 
डीएचएस ने कहा कि तय समय से अधिक समय तक रुकने वाले 7,39,000 से अधिक लोगों में से 6,28,799 लोगों के देश में निर्धारित अवधि से अधिक समय तक रुकने का संदेह है। यानी इन लोगों का अमेरिका से जाने का अभी कोई रिकॉर्ड नहीं है।
 
शेष लोग अपने वैधानिक प्रवास अवधि के खत्म होने के बाद देश छोड़ गए थे। आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका आने वाले 14 लाख से अधिक भारतीयों के वर्ष 2016 में देश से जाने का अनुमान था लेकिन इनमें से 30,000 से अधिक लोग अपने तय समय से अधिक समय तक रहे।
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

गर्मियों में धूप में निकलने से पहले बैग में रखें ये चीजें, लू और सन टेन से होगा बचाव

घर पर बनाएं कीवी आइसक्रीम, जानिए इस सुपरफ्रूट के 6 हेल्दी फायदे

क्या गर्मियों में आइसक्रीम खाना बढ़ा सकता है अस्थमा का खतरा?

LPG गैस के बिना शाकाहारी व्यंजन: 10 स्वादिष्ट और सेहतमंद चाट रेसिपी

घर में यदि गैस और इंडक्शन दोनों नहीं है, तो इन 5 आसान तरीकों से फटाफट पकेगा खाना

सभी देखें

नवीनतम

Mahavir Jayanti: महावीर जयंती 2026: भगवान महावीर के 5 उपदेश और जीवन से जुड़ी प्रेरणादायक बातें

गर्मियों में धूप में निकलने से पहले बैग में रखें ये चीजें, लू और सन टेन से होगा बचाव

मोदी-ट्रंप की 'हॉटलाइन' पर मस्क के 'लॉग-इन' पर सवाल, कूटनीति या बिजनेस डील?

Benefits of desi ghee: देसी घी खाने के 10 अद्भुत फायदे, आप शायद ही जानते होंगे

नर्मदा के निमाड़ी अंचल में बसा 'विमलेश्वर तीर्थ'

अगला लेख