Hanuman Chalisa

अमेरिका में हेट क्राइम के दोषी 2 व्यक्तियों को 3 साल की सजा

Webdunia
न्यूयॉर्क। कैलिफोर्निया में पिछले साल हुई मारपीट की घटना के संबंध में अमेरिका की एक अदालत ने 2 लोगों को हेट क्राइम का दोषी ठहराया है। कोर्ट ने चेज लिटिल और कोल्टन लेबलैंक को एक सिख को पीटने के लिए 3-3 साल की सजा सुनाई है।
 
यह घटना कैलिफोर्निया की है, जब 2 लोगों ने मानसिंह खालसा नामक व्यक्ति पर हमला बोला था। मानसिंह एक सिख-अमेरिकी हैं और आईटी विशेषज्ञ हैं। पिछले साल सितंबर में कैलिफोर्निया में रिचमंड बे इलाके में उनके साथ मारपीट की गई थी। हमलावरों ने मानसिंह को रास्ते में रोक लिया था। 
 
इसके बाद उन पर बुरी तरह हमला किया गया। इतना ही नहीं, हमलावरों ने उनकी पगड़ी खोल दी और उनके बढ़ाए हुए केश चाकू से काट डाले थे। गुरुवार को अदालत में मानसिंह ने कहा कि इस हमले को हेट क्राइम तथा मेरे और मेरे पूरे समुदाय के सम्मान को पहुंचाई गई क्षति के रूप में मान्यता दिया जाना इस प्रक्रिया की दिशा में पहला कदम है। 
 
सिखों के अधिकारों के लिए काम करने वाले समूह सिख कोएलिशन ने अपने बयान में कहा कि मैं अब भी आपको अपना भाई मानता हूं और उम्मीद करता हूं कि आप मेरे और मेरे समुदाय के बारे में जानेंगे। एक दिन आप भी मुझे अपना भाई मानेंगे। (भाषा)
 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

नमक, थोड़ा ही सही पर हर जगह जरूरी

होली पर लघुकथा: स्मृति के रंग

Holi Essay: होलाष्टक, होलिका दहन और धुलेंड़ी पर हिन्दी में रोचक निबंध

चेहरा पड़ गया है काला और बेजान? सर्दियों में त्वचा को मखमल जैसा कोमल बनाएंगे ये 6 जादुई टिप्स

महंगे सप्लीमेंट्स छोड़ें! किचन में छिपे हैं ये 5 'सुपरफूड्स', जो शरीर को बनाएंगे लोहे जैसा मजबूत

सभी देखें

नवीनतम

Indian Gooseberry: आंवला का जादू: रोज एक आंवला खाने से बालों और आंखों में होंगे ये 7 बड़े बदलाव

क्या एक पुत्र भी गुरु हो सकता है? माता देवहूति का अद्भुत जीवन

अविश्वास प्रस्ताव बनाम सब्सटेंसिव मोशन

क्या एलियंस हैं? अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप हटाएंगे रहस्य से पर्दा, सामने आएंगी सीक्रेट फाइल्स

संत दादू दयाल जी कौन थे? उन्होंने कौन सा आंदोलन चलाया था?

अगला लेख