Hanuman Chalisa

सूर्यग्रहण के दिन पैदा हुई 'इक्लिप्स'

Webdunia
न्यू यॉर्क। एक सौ साल बाद पड़े पूर्ण सूर्यग्रहण का असर ऐसा था कि एक दम्पति ने अपनी बच्ची का नाम ही इक्लिप्स (ग्रहण) रख दिया। साउथ कैरलिना में इस बच्ची का जन्म 21 अगस्त की सुबह 8 बजे के करीब हुआ था। एबीसी न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक पहले बच्ची की मां फ्रीडम यूबैंग्क्स की डिलिवरी डेट 3 सितंबर के बाद की थी।
 
फ्रीडम और उनके पति माइकल ने बच्ची के लिए वायलट नाम सोचा था लेकिन फिर जब डिलिवरी डेट 21 अगस्त के आस-पास शिफ्ट हो गई तो उन्होंने नाम चेंज कर दिया। इक्लिप्स के जन्म के साथ 2 बच्चों की मां बन चुकीं फ्रीडम ने बताया कि पहले तो उनका परिवार यह अनोखा नाम सुनकर हैरान रह गया लेकिन अब सबको यह नाम अच्छा लग रहा है। संभवत: वह इस बच्ची को प्यार से 'क्लिप्सी' कहकर बुलाएं।
 
हॉस्पिटल ने बच्ची के जन्म की खुशखबरी और उसका नाम एक फेसबुक पोस्ट के जरिए शेयर किया। इतना ही नहीं, हॉस्पिटल की तरफ से नवजात को 'टोटल सोलर इक्लिप्स' लिखा हुआ एक जंपसूट भी गिफ्ट किया गया है।

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

गर्मी में बेहतरीन स्वादिष्‍ट आम रस कैसे बनाएं, पढ़ें स्टेप बाय स्टेप विधि और खास कुकिंग टिप्स

B. R. Ambedkar Essay: बाबासाहेब अंबेडकर पर हिन्दी में आदर्श निबंध

मधुमेह रोगियों को नारियल पानी कब पीना चाहिए?

तपती गर्मी से राहत देगा आम का पन्ना, नोट करें विधि

घर पर बनाएं कीवी आइसक्रीम, जानिए इस सुपरफ्रूट के 6 हेल्दी फायदे

सभी देखें

नवीनतम

Ambedkar Jayanti 2026: बाबासाहेब अंबेडकर का जीवन परिचय और उल्लेखनीय 10 कार्य

Ambedkar quotes: बाबासाहेब अंबेडकर के 10 अमूल्य विचार, जो आज भी दुनिया बदल सकते हैं

बाल गीत : संविधान में लिखी हुई है

9 अप्रैल, विश्व नवकार महामंत्र दिवस: जानें कल्याणकारी मंत्र और उसकी विशेष खासियतें

10 Health benefits of Sattu: सत्तू के सेवन से सेहत को मिलेंगे ये 10 फायदे

अगला लेख