Publish Date: Thu, 05 Oct 2017 (10:44 IST)
Updated Date: Thu, 05 Oct 2017 (10:51 IST)
सैन जोस। स्थानीय स्टेट यूनिवर्सिटी के हैमर थिएटर में पिछले सप्ताहांत परम्परागत भांगड़ा डांस का मुख्य आकर्षण रहा। इस आकर्षण को भागड़ा ब्रो का नाम दिया गया हालांकि यह केवल भाइयों के लिए ही नहीं वरन् बहनों के लिए भी था।
लेगेसी ऑफ भांगड़ा वार्षिक नृत्य प्रतियोगिता में भारतीय डांस और संगीत के परम्परागत इतिहास और संस्कृति को याद किया जाता है। मूल रूप से यह संगीत और नाच उपमहाद्वीप के पंजाब क्षेत्र में पैदा हुआ और यहीं इसका विकास हुआ।
पर जिन लोगों को भांगडा की जानकारी नहीं है वे भी एक उत्साहपूर्ण, गतिशील कोरियोग्राफी की उम्मीद कर सकते हैं जिसके अंतर्गत रंगमंच का सामान, चमकीला और फुर्तीला और ताल, लयबद्ध गतिविधियों का समायोजन होता है। इस तरह के कार्यक्रमों गायन के साथ नृत्य के जरिए एक कहानी भी कही जाती है।
अमेरिका में बहुत से प्रसिद्ध भांगड़ा ग्रुप हैं जिनमें द रॉयल भांगड़ा गर्ल्स, जोर जवानी दा, कैलिफोर्निया फॉक भांगड़ा क्लब, सोनए गबरू, पंजाब दे और नचदी जवानी वारिस जैसे ग्रुप हैं जोकि पहला स्थान और सम्मान पाने के लिए प्रतियोगिता करते हैं।