sawan somwar

सिख पगड़ीधारी बास्केटबॉल खिलाड़ियों को खेलने की अनुमति मिले : अमेरिकी सांसद...

Webdunia
वॉशिंगटन। भारतीय मूल के अमेरिकी कांग्रेस सदस्यों समेत अमेरिका के शीर्ष सांसदों ने अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल महासंघ से अपील की है कि अपनी नीति में बदलाव करके पगड़ीधारी सिख खिलाड़ियों को खेलने की अनुमति दी जाए।


 
 
डेमोक्रेटिक कांग्रेस सदस्य जो क्राउले और भारतीय अमेरिकी कांग्रेस सदस्य अमी बेरा ने हस्ताक्षर अभियान चलाकर फिबा को पत्र लिखा है। इसमें कहा गया है कि वे उस नीति में बदलाव का समर्थन करते हैं जिसके तहत सिख और अन्य खिलाड़ियों को अपनी आस्था के प्रतीक मसलन पगड़ी वगैरह अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतारने होते हैं।
 
यह पत्र फिबा प्रमुख होराशियो मुरातोरी को लिखा गया है और इसमें कहा गया है कि प्रतिबंध जारी करना सही नहीं है।
 
दो साल पहले फिबा ने कहा था कि वह रियो ओलंपिक के बाद अपनी नीति की समीक्षा करके फैसला लेगा कि सिख बास्केटबॉल खिलाड़ी फिबा के मैचों में भाग ले सकते हैं या नहीं। (भाषा) 

 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नवीनतम

आस्था और अनुशासन का अद्भुत संगम है कांवड़ यात्रा

निर्विघ्न कांवड़ यात्रा के लिए तैयार उत्तर प्रदेश

फ्रेंडशिप डे 2026: दोस्ती पर बॉलीवुड के 25 सदाबहार गाने, हर दोस्त को आएंगे पसंद

फ्रेंडशिप डे 2026: दोस्ती कब बदल जाती है प्यार में? जानिए 7 बड़े संकेत

अगला लेख