Publish Date: Mon, 25 Jun 2018 (18:48 IST)
Updated Date: Mon, 25 Jun 2018 (18:55 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में प्रवेश के लिए प्रयासरत भारतीय अमेरिकी सिविल इंजीनियर अरुणा मिलर को मैरीलैंड सीट से चुने जाने का पूरा भरोसा है, जहां कांग्रेस में पुरुषों का ही प्रतिनिधित्व रहा है।
हैदराबाद में जन्मीं मिलर (53) यदि चुन ली जाती हैं तो वॉशिंगटन राज्य से प्रमिला जयपाल के बाद इस सदन की सदस्य बनने वाली दूसरी भारतीय अमेरिकी महिला होंगी।
मिलर 1972 में 7 साल की उम्र में अमेरिका आई थीं। वे अमेरिकी कांग्रेस के निचले सदन प्रतिनिधि सभा में प्रवेश के लिए प्रयास कर रही हैं। वे डेमोक्रेटिक पार्टी में उम्मीदवारी के लिए डेविड ट्रोन को चुनौती दे रही हैं। (भाषा)