अलेक्सेई पेत्रोविच वरान्निकोव : जिनकी समाधि पर अंकित है रामचरित मानस का दोहा

Webdunia
सोमवार, 12 अक्टूबर 2015 (20:00 IST)
- न्यूज़ीलैंड से रोहित कुमार 'हैप्पी'
 
सोवियत रूस के प्रोफेसर अलेक्सेई पेत्रोविच वरान्निकोव हिन्‍दी और रूसी दोनों भाषाओं के अच्छे ज्ञाता थे। दोनों भाषाओं की अच्छी जानकारी व उन पर समान अधिकार होने के कारण आप सरलता से हिन्‍दी रचनाओं का रूसी में अनुवाद कर देते थे। आपकी मुख्य उपलब्धियों में रामचरित मानस का रूसी में पद्यानुवाद व मुंशी प्रेमचंद की कुछ रचनाओं का रूसी में अनुवाद सम्मिलित है। 
 
वरान्निकोव रूस के प्रमुख कवि भी थे। रामचरित मानस के सफल अनुवाद हेतु आपको रूस का सर्वोच्च सम्मान ‘ऑर्डर ऑव लेनिन' भी प्रदान किया गया था। वरान्निकोव को रामचरित मानस का अनुवाद करने में साढ़े दस वर्ष लगे थे। 
 
सोवियत रूस के बारे में मान्यता है कि वहाँ के निवासियों को धर्मशास्त्रों के प्रति कोई आस्था नहीं है और न वे परमात्मा के अस्तित्व को ही स्वीकारते हैं। धर्म को अफीम की गोली कहने की मान्यता का उद्गम-केंद्र इसी राष्ट्र को माना जाता है, किंतु वरान्निकोव  की समाधि पर रामचरित मानस का निम्नलिखित दोहा अंकित है :
 
"भलो भलाई पै लहहिं, लहै निचाई नीच।
सुधा सराही अमरता, गरल सराही मीच॥"

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

दीपावली पर बनाएं ये 5 खास मिठाइयां

10 लाइन नरक चतुर्दशी पर निबंध हिंदी में

पुष्य नक्षत्र पर पत्नी को दें ये उपहार, लक्ष्मी माता की कृपा से कभी नहीं होगी धन की कमी

दीपावली पर 10 लाइन कैसे लिखें? Essay on Diwali in Hindi

क्या प्यूबिक एरिया में शेविंग क्रीम से बढ़ती है डार्कनेस

सभी देखें

नवीनतम

फ्यूजन फैशन : इस दिवाली साड़ी से बने लहंगे के साथ करें अपने आउटफिट की खास तैयारियां

दिवाली पर आपके घर की सुन्दरता में चार चांद लगा सकती हैं ये लाइट्स

अपने बेटे को दीजिए ऐसे समृद्धशाली नाम जिनमें समाई है लक्ष्मी जी की कृपा

पेट्रोलियम जेली के फायदे : सिर्फ ड्राय स्किन ही नहीं, जानें इसके छुपे हुए कई ब्यूटी सीक्रेट्स

एंटी एजिंग मेकअप से दिवाली पर दिखें 10 साल छोटी, जानिए ये असरदार ब्यूटी सीक्रेट्स

More