Hanuman Chalisa

कविता : वर्षा ऋतु, मधुर मिलन का त्योहार

Webdunia
- नरेन्द्र शर्मा
 
सत रंग चूनर नव रंग पाग 
मधुर मिलन त्योहार गगन में 
मेघ सजल बिजली में आग...
सत रंग चूनर नव रंग पाग।
 
पावस ऋतु नारी, नर सावन
रस रिमझिम संगीत सुहावन 
सारस के जोड़े सरवर में 
सुनते रहते बादल राग…
सत रंग चूनर नव रंग पाग।
 
उपवन-उपवन कांत कामिनी 
गगन गुंजाए मेघ दामिनी 
पत्ते-पत्ते पर हरियाली,
फूल-फूल पर प्रेम पराग… 
सत रंग चूनर नव रंग पाग।
 
पवन चलाए बाण बूंद के 
सहती धरती आंख मूंद के
बेलों से अठखेली करते 
मोर मुकुट पहने बन बाग.... 
सत रंग चूनर नव रंग पाग। 
 
(वेबदुनिया पर दिए किसी भी कंटेट के प्रकाशन के लिए लेखक/वेबदुनिया की अनुमति/स्वीकृति आवश्यक है, इसके बिना रचनाओं/लेखों का उपयोग वर्जित है...)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

Health Benefits of Banana: कच्चे और पके केले में कौन कौनसे विटामिन होते हैं?

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

घर की 'एनर्जी' बदल देंगी ये खास धूप, जानें किस धुएं में छिपा है क्या राज

Diabetes Control Tips: बिना दवा के भी कंट्रोल हो सकती है शुगर! आजमाएं ये 10 जादुई और बेहद आसान घरेलू उपाय

सभी देखें

नवीनतम

Trip To London: पाउंड को रुपए में गिनेंगे तो चाय भी नहीं पी सकेंगे

World Population Day 2026: विश्व जनसंख्या दिवस क्यों मनाया जाता है, जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम

सूखी जड़ों से लौटती हरियाली

Avatar Meher Baba: अवतार मेहेर बाबा कौन थे, कब और क्यों मनाया जाता है मौन पर्व?

Trip To London : लंदन में न सड़क पर धरने-प्रदर्शन, न चक्का जाम

अगला लेख