Hanuman Chalisa

कविता : मेरे पड़ाव में राहत पाते

रेखा भाटिया

भीतर मेरे कई मुखौटे,
कई पहरे परछाइयां,
कई तहों में छिपे सिमटे,
बंद आंखों में भीतर गुपचुप!
 
एक पर्दा लटके बीच में,
बाहर का शोर भीतर उमड़ा,
मेरी चुप नज़रें खामोशी खड़ी,
मेरी ख़ुद से पहचान कहां!
 
लब फड़फड़ाते दबी ज़बान,
कानों में खग बोलें टांय-टांय,
गुजरे वक्त गुजरे जन-जन,
मैं इंतज़ार में कब कोई आएगा!
 
भोर में कर स्वागत सूरज का,
चंदा तारों से बतियाती हूं,
मन की बोली समझें मेरी,
मूक सबला जोषिता मैं हूं!
 
मैं नारी रिश्तों को बुनती,
उलझ जाती उन्हीं डोरों में,
घर की बगिया महकाती,
कांटों की चुभन सह जाती!
 
आज भोर रश्मियों ने जगाया,
बहे नीर सतरंगी है नज़ारा,
बेबसी कैसी उलझन कहां,
भ्रम से जगी खोली मन की आंखें!
 
जननी नारी जग तुझसे है सारा,
भरो रोशनी खिंच लो भीतर का पर्दा,
तेरे और भीतर के बीच में पहचानो,
सबसे सुंदर तेरा नारी मुखड़ा!
 
बंजारे हैं रिश्ते-नाते,
बंजारा जन जन जग में,
मेरे पड़ाव में राहत पाते,
युगों युगों जहां खड़ी मैं नारी!

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

Health Benefits of Banana: कच्चे और पके केले में कौन कौनसे विटामिन होते हैं?

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

घर की 'एनर्जी' बदल देंगी ये खास धूप, जानें किस धुएं में छिपा है क्या राज

Diabetes Control Tips: बिना दवा के भी कंट्रोल हो सकती है शुगर! आजमाएं ये 10 जादुई और बेहद आसान घरेलू उपाय

सभी देखें

नवीनतम

World Population Day 2026: विश्व जनसंख्या दिवस क्यों मनाया जाता है, जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम

सूखी जड़ों से लौटती हरियाली

Avatar Meher Baba: अवतार मेहेर बाबा कौन थे, कब और क्यों मनाया जाता है मौन पर्व?

Trip To London : लंदन में न सड़क पर धरने-प्रदर्शन, न चक्का जाम

राजनीति और धर्म का मूल जीवन का अध्यात्म हैं!

अगला लेख