Hanuman Chalisa

प्रवासी कविता : जनतंत्र की अमूल्य वस्तु

Webdunia
- चन्द्रेश प्रकाश ( Boston, USA) 
 
ले लिया नोट दे दिया वोट
पी ली दारू हो गए मस्त
चुन लिए महान पूजनीय नेता
शुरू हुई फिर पंचवर्षीय परियोजना।
 
महंगाई नहीं थम रही
मजदूरी कम पड़ रही
तनख्वाह नहीं बढ़ रही
मुश्किल जीवन कट रहा।
 
ऐसे में-
नोट कहां से आते
नेताओं के पास?
इन दानवीर नेताओं पर 
क्या खुदा है मेहरबान?
 
दुनिया है लेन-देन की
बिन पैसे के काम न कोई हो रहा
हर सरकारी काम पैसे मांग रहा
हर सरकारी अफसर पैसे खा रहा
कुछ सरकारी अफसर वसूली कर रहे।
 
आप पैसे खिला रहे हो
एक बार नहीं कई बार
फिर नेता क्यूं निश्चिंत हैं 
पैसे खिला के एक बार?
 
वो एक बार खिला के खुश हैं 
आप बार-बार खिला के दुखी हैं
क्यूं ये पांसा पलटता नहीं?
 
क्यूं ऐसा होता नहीं
पैसे एक बार खिलाएं हम
पांच साल निश्चिंत रहें हम
बिन पैसों के काम होएं सरकारी।
 
इन बचे पैसों से जिताएं हम 
अपने बीच के कर्मठ नेता को
क्या ऐसा संभव है?
या कोई कल्पना है?
 
बात वहीं फिर आती है 
बिन पैसों के काम कोई होता नहीं
पैसे देना आपकी मजबूरी है 
पर क्या पैसे लेना मजबूरी है?
 
अगर नहीं लेंगे इनसे नोट
क्या फिर भी देंगे इनको वोट?
हाथ जोड़कर आता नेता
वोट की भीख मांगता नेता
मजबूरी उसकी या आपकी है?
 
पांच साल तक जो नेता 
आपको कहीं दिखता नहीं 
आपको कभी पूछता नहीं
वही नेता वोट के लिए
कौन सा काम करता नहीं?
 
बड़ी-बड़ी बातें बनाता नेता
मीठी-मीठी बातें करता नेता
दारू और पैसे लुटाता नेता
बड़ा हमदर्द बनता नेता
डराता-धमकाता नेता
असल में 
वजूद की लड़ाई लड़ता नेता
क्या उसकी कमजोरी है?
क्या आपकी शक्ति है?
 
वोट न मिलने पर 
बड़े से बड़ा नेता
खत्म हो जाता है
वोट मिलने पर 
आपका अपना
नेता बन सकता है।
 
जनतंत्र की अमूल्य वस्तु 
वोट आपके हाथ में है
इसकी जिम्मेदारी को समझें 
इसकी जिम्मेदारी को संभालें।
 
डर-भय से कोई 
दारू-पैसों पर कोई 
अपनी इज्जत लुटाता नहीं
आपका वोट आपकी इज्जत है
वोट सोच-समझकर दें
नेता बदलें, देश बदलें
बच्चों का भविष्य उज्ज्वल करें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Monsoon Glow Secrets: उमस भरे मौसम में भी चेहरे पर रहेगा पार्लर जैसा निखार, नोट कर लें ये नेचुरल स्किन केयर टिप्स

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

BP Control Tips: हाई ब्लडप्रेशर कम करने के घरेलू उपाय

सभी देखें

नवीनतम

ये हमारी कहानी नहीं हैं, हमारी कहानी कुछ और है, जिसे हमें खोजना है

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

सारे जहां से अच्छा हिंदोस्ता (फिर इंदौर) हमारा

Banyan Tree Benefits: शीघ्रपतन और वीर्य के पतलेपन से हैं परेशान? आयुर्वेद में छिपा है बरगद के फल और दूध का यह पारंपरिक नुस्खा

World Emoji Day 2026: विश्व इमोजी दिवस: कब और क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और रोचक तथ्य

अगला लेख