Hanuman Chalisa

कविता : चुप ही रहते हैं अक्सर

रेखा भाटिया
शोर में रहकर भी आज हम चुप्पी साधे हैं
चुप ही रहते हैं अक्सर समाचारों में क्या रखा
रोज की वही झिकझिक फिर कोई नया कांड
नेताओं के चमचे ले झंडे खड़े हो जाते चौराहे !
 
आज किसी किसान ने कर ली आत्महत्या
किसी बेटी की अस्मिता लूटी गई सामूहिक
दाह संस्कार किया गया चुपचाप फिर शोर कैसा
प्रवासी मजदूर प्रवासी हैं हक़ क्या है उनका !
 
नेताओं को अपने हक़ की लड़ाई है लड़नी
अफसरों के हक़ भी मार लिए जाते हैं
सड़कों पर भूखा मीडिया मुंह फाड़े खड़ा
घर में ही अभी सुरक्षित हैं सारे वायरसों से !
 
घुटन फ़ैल रही है भय निराशा की मानस मन में
नभ को निहारने भर से क्या चांद-तारे मिल जाएंगे
सत्य, अहिंसा के उपदेश क्या खोखले विचार हैं
परास्त समाज नारी विरुद्ध हिंसा रोकने में नाकाम !
 
किनारे खड़े हो सीमाएं तोड़ने की बात करते हैं
किस्मत को दोष दे, बेबात बेबाक पीछे हटते हैं
भय का पलड़ा ताकत पर भारी जिसे गलत आंकते
अंधकार में निशाना साध कौन काबिल बना है !
 
अथक प्रयासों से ही क्या हर जीत निश्चित है
जीत गए तो ज़ाम और हार गए तो भी ज़ाम
खुशियां जो हासिल हो जाती, होती क्षणभंगुर
नदी झरने का उफान ले भूल जाती बहने की गरिमा !
 
प्रशंसाओं के दौर में परिपक्त बन गए हैं कितने
नई तकनीकी की वायरल मिथ्या से झूठ सच में बदलता
चुप्पी साधे गवाह बन सुरक्षित हैं, हलचल दिमाग में
हचचल क्यों है, क्या चुप्पी और मौन व्रत में फर्क हैं भूले !

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

नशे की लत से उबरने के लिए कौनसी थेरेपी और कदम होते हैं सबसे असरदार

बारिश के मौसम में जरूर पिएं ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स, शरीर को देंगे इम्युनिटी, एनर्जी और अंदरूनी गर्माहट

डेंगू और चिकनगुनिया से बचाव के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय, मच्छरों से ऐसे करें खुद की सुरक्षा

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

बरसात के मौसम में ये 5 आसान योगासन कर सकते हैं आपकी इम्युनिटी की रक्षा

सभी देखें

नवीनतम

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

घर की 'एनर्जी' बदल देंगी ये खास धूप, जानें किस धुएं में छिपा है क्या राज

Swami Vivekananda Quotes: स्वामी विवेकानंद के 11 अनमोल कथन, जो हमें ऊर्जा, आत्मविश्वास और सकारात्मकता से भर देंगे

पुण्यतिथि विशेष: स्वामी विवेकानंद का जीवन परिचय और खास बातें

क्या रूस में मोजतबा खामेनेई प्लास्टिक सर्जरी करवा रहे है, अयातुल्ला की अंतिम विदाई से रहस्यमयी अनुपस्थिति से उठे सवाल?

अगला लेख