Nri Bollywood %e0%a4%ae%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%be %e0%a4%85%e0%a4%ac %e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6 %e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82 109050400103_1.htm

Daily Horoscope

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मल्लिका अब विदेश में

हॉट बेब को आर्ट्स अवॉर्ड

Advertiesment
हॉट बेब
ND
कभी अपनी बोल्ड छवियों और तड़ातड़ जवाब देती जबान के लिए मशहूर रहीं हॉट बेब मल्लिका शेरावत आजकल जरा कम ही दिखाई पड़ रही हैं।

दिखाई भी क्या दें, देश में नाम कमाने के बाद अब वे विदेशों को फतह करने में लगी हैं। अब यही देखिए भारतीय फिल्मोद्योग में उनकी अमूल्य (?) सेवाओं को देखते हुए अमेरिका की एक संस्था ने उन्हें फिर पुरस्कार दे डाला।

खबर आई है कि इस बार मल्लिका को आर्ट्स अवॉर्ड दिया गया है। अमेरिका के न्यूजर्सी में एक कार्यक्रम के दौरान मल्लिका को यह पुरस्कार दिया गया। मल्लिका इन दिनों वहाँ अपनी फिल्म 'हिस्स' के प्रचार में लगी हुई हैं।

वैसे भी आजकल वे देश से ज्यादा विदेश में ही नजर आती हैं। कभी जैकी चैन के साथ तो कभी किसी मिल्कशेक का नाम अपने नाम पर रखे जाने की खुशी मनाते हुए।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi