Nri Bollywood %e0%a4%ac%e0%a5%87%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%b2 %e0%a4%b9%e0%a5%88 %e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b5 %e0%a4%ab%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%a1%e0%a4%be 109052600093_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बेमिसाल है देव - फ्रीडा

Advertiesment
देव पटेल
IFM
'स्लमडॉग मिलियनेयर' स्टार फ्रीडा पिंटो का अपने सह कलाकार देव पटेल के बीच रोमांस चल रहा है और अब उनके रोमांस की खबरें सार्वजनिक हो चुकी हैं लेकिन फ्रीडा अभी भी इस संबंध को कबूल नहीं कर रही हैं।

फ्रीडा ने देव के साथ उसके रोमांस के बारे में पूछे जाने पर केवल इतना कहा कि देव सच में 'बेमिसाल' हैं। देव की माँ ने पिछले दिनों इस बात की पुष्टि की थी कि दोनों डेटिंग कर रहे हैं। देव और फ्रीडा ने फिल्म में बचपन के दोस्तों की भूमिका अदा की थी।

पिछले दिनों पिंटो तेल अवीव में इसराइली फिल्म 'मिराल' की शूटिंग कर रही थीं तो वहाँ उन्हें देव के साथ रेस्तराँ में दोपहर का भोजन एक साथ करते देखा गया, लेकिन 24 वर्षीय फ्रीडा अभी भी देव को अपना सह कलाकार ही बताती हैं, इससे ज्यादा कुछ नहीं।

'डेली मेल' ऑनलाइन ने यह खबर दी है। फ्रीडा ने कहा कि मुझे एक चीज बहुत खराब लगती है। वह है निजता का अभाव। मुझसे लगातार पूछा जाता है कि क्या देव और मेरा कोई चक्कर है। मुझे नहीं पता मैं क्या कहूँ। उन्होंने कहा वे वास्तव में बेमिसाल इंसान हैं और उनसे अधिक बेहतरीन सह कलाकार मुझे नहीं मिल सकता था। वे सराहनीय और अच्छे मित्र हैं और हमेशा रहेंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi