rashifal-2026

15 अगस्त को मेलबर्न में तिरंगा फहराएंगे अनिल कपूर

Webdunia
लगातार चौथे वर्ष इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न, भारतीय सिनेमा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जोर-शोर से मनाने के लिए तैयार है। 
 
मेलबर्न में अगस्त माह में होने वाले इस फेस्टिवल की थीम समानता है। विद्या बालन एक बार फिर इस फेस्टिवल का मुख्य आकर्षण होंगी।
 
मिस्टर इंडिया यानी कि अनिल कपूर 15 अगस्त को इस फेस्टिवल में भारतीय तिरंगे को फहराएंगे। इस महोत्सव में मेलबर्न की विशिष्ट शख्सियतें मौजूद रहेंगी। अनिल कपूर अपनी 'दिल धड़कने दो' और इंडियन सिनेमा की धड़कन माने जाने वाली फिल्म 'मिस्टर इंडिया' प्रस्तुत करेंगे। 
 
इस महोत्सव के मास्टर स्ट्रोक सेक्शन में ऑस्ट्रेलियाई विभूति पॉल कॉक्स द्वारा भारत पर बनाई गई डॉक्यूमेंट्री, सत्यजीत रॉय की चारूलता और फिल्म नायक प्रदर्शित की जाएगी। अनिल कपूर ने बताया कि भारतीय सिनेमा का विश्व के विभिन्न देशों में प्रतिनिधित्व करना हमेशा से ही उनके लिए गौरव की बात रही है। इसका महत्व तब और बढ़ जाता है जब आपको स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने देश के तिरंगे को फहराने का मौका मिलता है। अनिल मेलबर्न में सिनेमा प्रेमियों से रूबरू होने के लिए बेहद उत्साहित हैं।
 

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

क्या आपका फर्स्ट वेलेंटाइन डे है, तो ऐसे करें Valentine Week को सेलिब्रेट

Kiss Day 2026: प्यार जताने के सही मायने और जरूरी सीमाएं

Hug Day 2026: गले लगाने का सही तरीका और ये बड़ी गलतियां न करें

वेलेंटाइन डे पर प्रेरक प्रेम कविता: प्रेम का संकल्प

Valentine Day Essay: वेलेंटाइन डे पर बेहतरीन निबंध हिन्दी में

सभी देखें

नवीनतम

जब दिलेरी पर भारी पड़ी ममता

विकास से विद्या बनने की दर्दभरी दास्‍तां से वॉशिंगटन पोस्‍ट के शटडाउन की आहट तक, गांधी के आश्रम में सार्थक संवाद

Promise Day 2026: वादे कैसे करें और किन बातों से बचना जरूरी है

गुरु समर्थ रामदास नवमी कब है, क्यों मनाई जाती है?

वेलेंटाइन डे के बदलते मायने: 25 साल की शादी के बाद मन रहा अब 'बेलन टाइट डे'